{"_id":"6a8c949308f37f9209005bc4","slug":"patients-consumed-65000-paracetamol-tablets-in-two-months-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-147425-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो माह में पैरासिटामोल की 65 हजार गोलियां खा गए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो माह में पैरासिटामोल की 65 हजार गोलियां खा गए मरीज
विज्ञापन
कायमगंज। मौसम में बदलाव के साथ खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की बढ़ती संख्या से पैरासिटामोल की खपत पर भी असर पड़ा है। दो माह में सीएचसी में करीब 65 हजार पैरासिटामोल की गोलियां खप चुकी हैं।
सीएचसी में इन दिनों रोजाना 500 से 600 मरीजों की ओपीडी हो रही है। करीब 40 प्रतिशत मरीज बुखार से पीड़ित हैं। 15 से 20 मरीजों को हालत खराब होने पर इमरजेंसी में भर्ती किया जा रहा है। कई मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत भी सामने आ रही है। बुखार के मरीजों की जांच में में डेंगू और मलेरिया की पुष्टि नहीं हो रही है। तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द से मरीज परेशान हैं।
सीएचसी के चीफ फार्मासिस्ट नेत्रपाल सिंह ने बताया कि दो माह से पैरासिटामोल की खपत बढ़ी है। रोजाना 1000 से 1100 गोलियों की खपत हो रही है। दो माह में करीब 65 हजार गोलियां मरीजों को दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि इस मौसम में वायरल संक्रमण के मामले अधिक आते हैं। मरीजों को दवा लेने की सलाह दी जा रही है।