फर्रुखाबाद: पूजा के दीपक से घर में लगी आग, शादी में मिला सामान समेत दो लाख की गृहस्थी जली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:24 PM IST
सार
गांव शाहपुर-गंगपुर में सोमवार रात पूजा के दीपक की लौ से घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पानी, बालू और मिट्टी की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कमरे में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन
पूजा के दीपक से घर में लगी आग
- फोटो : amar ujala