{"_id":"6a8c9350418b8bdf00027e34","slug":"kanwariyas-danced-to-the-rhythmic-jingling-of-ankle-bells-and-the-beats-of-the-dj-accompanying-bholenaths-palanquin-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-147444-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भोलेनाथ की पालकी में घुंघरुओं की रुनझुन और डीजे की धुन पर झूमे कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भोलेनाथ की पालकी में घुंघरुओं की रुनझुन और डीजे की धुन पर झूमे कांवड़िये
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगा तट से निकली कांवड़ यात्रा में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। स्नान के बाद कांवड़ियों ने आस्था के साथ गंगाजल भरा और भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों के जत्थों के साथ भगवान शिव की सजी हुई पालकी भी आकर्षण का केंद्र रही। पालकी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
सावन में भगवान शिव के जलाभिषेक करने को गंगा तट पर जल भरने के लिए कई जिलों से श्रद्धालु आ रहे हैं। सावन के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कांवड़ियों के पैरों में बंधे घुंघरुओं की रुनझुन और डीजे पर बज रहे शिव भजनों से पांचाल घाट से लेकर दूर तक वातावरण भक्तिमय बना रहा। कंधे पर सजी कांवड़ लेकर शिवभक्त हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।
कई कांवड़िये डीजे की धुन पर झूमते और नाचते हुए नजर आए। युवाओं की टोलियां शिव भजनों पर थिरकती रहीं। मैनपुरी के बालकृष्ण, संदीप, कुनाल, अभिषेक, आदि श्रद्धालु शिव जी की पालकी को सजाकर और शिवलिंग की प्रतिमा को विराजमान किया। इसके बाद गंगा तट पर पूजा अर्चना के साथ पालकी लेकर चल दिए। श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पालकी के दर्शन कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। कांवड़ियों के जत्थों के साथ चल रही पालकी से यात्रा की भव्यता और बढ़ गई।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। भगवा वस्त्र पहने श्रद्धालुओं की टोलियां और कंधों पर सजी रंग-बिरंगी कांवड़ें आकर्षण का केंद्र रहीं। हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। देर रात तक कांवड़ियों का आवागमन जारी रहा।
__________________
डीएम-एसपी ने देर रात पांचाल घाट पर परखीं व्यवस्थाएं
फर्रुखाबाद। कांवड़ियों की भीड़ के बीच जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने देर रात पांचाल घाट पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कांवड़ियों के आवागमन वाले मार्गों का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात व्यवस्था बनाए रखें। एडीएम अरुण कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार व तहसीलदार, नायब तहसीलदार देर रात तक गंगा तट पर डटे रहे।