फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   rajepur so was blamed

राजेपुर एसओ पर लूट का आरोप लगाकर डीजीपी से शिकायत

Fri, 06 Aug 2021 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
rajepur so was blamed
फर्रुखाबाद। राजेपुर एसओ व पुसिकर्मियों पर मारपीट कर पांच हजार रुपये लूटने का आरोप लगाकर युवक ने डीजीपी को पत्र भेजा है। शिकायतकर्ता ने मामले में कार्रवाई न होने पर आत्महत्या चेतावनी भी दी है। युवक का आरोप है कि बोलेरो के कागज होने के बाद भी सीज कर उसका शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तेराखास निवासी प्रेमपाल ने डीजीपी मुकुल गोयल को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि 11 जुलाई को बोलेरो से गांव जा रहा था। खंडौली गांव के पास पुलिस ने बोलेरो के कागजात देखे। इस दौरान उसकी जेब से पुलिसकर्मियों ने 52 सौ रुपये निकाल लिए। बोलेरो को सीज कर दिया। प्रेमपाल का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके बाद से पुलिस लगातार परेशान कर रही है। पुलिस से तंग आकर आत्महत्या की चेतावनी दी है। पीड़ित प्रेमपाल ने उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसओ देवेश कुमार ने बताया कि गैंगस्टर के दो आरोपियों को प्रेमपाल बोलेरो से ले जा रहा था। बोलेरो भगाई तो पीछा करके पकड़ा। गैंगस्टर के आरोपी बोलेरो से कूदकर भाग गए। कागजात न होने पर बोलेरो को सीज कर दिया गया। प्रेमपाल ने बोलेरो पकड़े जाने पर गांव में झगड़ा किया। इस पर हल्का के दरोगा ने शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोप गलत है। उसकी बोलेरो अभी तक थाने में सीज खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतपुर से भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने तीन अगस्त को एसपी अशोक कुमार मीणा को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि प्रेमपाल की बोलेरो सीज कर उसके रुपये एसओ देवेश सहित पुलिसकर्मियों ने लूट लिए हैं। पीड़ित प्रेमपाल का शांतिभंग में चालान किया गया। मामले में जांच करवाकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed