{"_id":"653d49f56014e8f16f0d1358","slug":"railway-crossing-of-nekpur-chaurasi-closed-approach-road-made-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1141-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नेकपुर चौरासी की रेलवे क्रासिंग बंद, एप्रोच रोड बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नेकपुर चौरासी की रेलवे क्रासिंग बंद, एप्रोच रोड बनाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। रेलवे प्रशासन ने फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच नेकपुर चौरासी स्थित 150 नंबर रेलवे क्रासिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया। रेलवे ने बस्ती के लोगों के लिए एप्रोच रोड बनवाकर सौंप दिया है। अब लोगों का आवागमन नेकपुर कला स्थित क्रासिंग से होगा।
रेलवे ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने और रेलवे फाटकों पर तैनात स्टाफ में कमी लाने की मंशा से क्रासिंगों को बंद कर रहा है। इसी के चलते शनिवार को नेकपुर चौरासी स्थित 150 नंबर क्रासिंग को बंद कर दिया गया।
शनिवार शाम करीब तीन बजे क्रासिंग को नियमित रूप से बंद करने की कार्रवाई की गई। देर शाम तक लोहे के एंगल लगाकर पूरी तरह से आवागमन बंद कर दिया गया है। बंद करते वक्त रेलवे और आरपीएफ के अधिकारी तैनात रहे।