{"_id":"66fc47790bc5929d9e057554","slug":"raids-were-conducted-thrice-many-including-women-were-arrested-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-116152-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तीन बार दी दबिश, महिलाओं सहित कई को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तीन बार दी दबिश, महिलाओं सहित कई को पकड़ा
विज्ञापन
नवाबगंज। लेखपाल पर जानलेवा हमले के मामले में 30 नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने गांव में तीन बार दबिश मारी। पुलिस ने दो महिलाओं सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। ज्यादातर नामजद आरोपी उखरा गांव के से भाग गए हैं। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव उखरा में बंजर भूमि पर बने 23 मकान प्रशासन ने बुलडोजर से गिरवा दिए थे। सोमवार को गांव में पहुंचे लेखपाल सौरभ पांडेय व रुद्र प्रताप पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला किया और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए थे। लेखपाल रुद्र प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसओ बलराज भाटी ने फोर्स के साथ रात व मंगलवार को दिन में तीन बार दबिश देकर दो महिलाओं सहित कई लोगों को पकड़ लिया है। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। ज्यादातर नामजद लोग गांव छोड़कर भाग गए हैं। इसको लेकर पुलिस ने पास के दो गांव में भी जाकर आरोपियों की तलाश की। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि पुलिस की टीमें आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रांतीय नेता ने ग्रामीणों का दर्द जाना, एसओ से की बात
समाजवादी पार्टी के प्रांतीय नेता डॉ. जितेंद्र यादव मंगलवार को गांव उखरा में पहुंचे। पन्नी डालकर रह रहे लोगों से उन्होेंने बात कर उनका दर्द समझा। प्रशासन की कार्रवाई को जल्दबाजी बताकर मुखिया को पूरे मामले से अवगत कराने की बात कही। उसी दौरान एसओ बलराज भाटी भी वहां पहुंच गए। सपा नेता ने पूरे प्रकरण में एसओ से भी बात कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए कहा।
रिश्तेदार बनाकर ला रहे खाना
आशियाने गिराए जाने के बाद से महिलाएं व बच्चे वहां पर पन्नी तानकर रह रहे हैं। पास के गांव के रिश्तेदार वहां रह रहे लोगों के लिए दोनों वक्त का खाना बनाकर ला रहे है। महिलाएं परेशान हैं कि जवान बेटियों को खुले में सोना पड़ रहा है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं। गांव के बुजुर्ग भी पुलिस की दबिश देने पर गांव छोड़कर चले गए हैं।
अब कैसे होगी 27 नवंबर को बेटी की शादी
उखरा निवासी अनिल यादव के पास महज डेढ़ बीघा खेत है। वह बटाई पर खेती करके परिवार की गुजर बसर करता है। मकान ढहाए जाने के बाद से परिवार पन्नी के नीचे जीवन यापन कर रहा है। 27 नवंबर को उसकी बेटी की बरात आएगी। घर का सारा सामान मलबे में दबा हुआ है। ऐसे में 27 नवंबर को बेटी की शादी कैसे होगी। इसको लेकर परिवार के लोग परेशान हैं। लेखपाल से मारपीट का मुकदमा दर्ज होने के बाद अनिल भी गायब हो गए है। पत्नी व बच्चे ही मौजूद हैं।