{"_id":"1f4e8e05dab9ad6d8e47e2f742ae0cac","slug":"quoting-the-school-will-be-closed-for-three-days-shicshamitr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों के हवाले स्कूल तीन दिन रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों के हवाले स्कूल तीन दिन रहेंगे बंद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामित्र चार अक्तूबर को शाम पांच बजे सात बसों से दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन
शिक्षक पदों पर समायोजन निरस्त होने के विरोध में शिक्षामित्रों का आंदोलन
चल रहा है । अपने आंदोलन को धार देने के लिए शिक्षामित्र तीन दिन दिल्ली के
जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अनुराग पांडेय और जिलाध्यक्ष ऋषी पाल सिंह यादव ने कहा अपनी नियुक्ति/ समायोजन की एनसीटीई से अनुमोदन कराने की मांग को लेकर पांच से सात अक्तूबर तक दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
जिन शिक्षामित्रों को पंचायत चुनाव प्रशिक्षण के लिए पांच अक्तबर को बुलाया गया है, वह चार अक्तूबर को मंडी पहुंच कर पहली पाली में प्रशिक्षण ले लें। मुख्य विकास अधिकारी ने इसकी अनुमति दी है। इसी दिन शाम को सात विकास खंडों के बीआरसी कार्यालयों से शिक्षामित्र बस से दिल्ली रवाना होंगे।
जिले के करीब सौ से अधिक परिषदीय विद्यालयों में सिर्फ शिक्षामित्र तैनात है। इनके धरना- प्रदर्शन में जाने से इन स्कूलों में तीन दिन ताला पड़ना तय है। तैयारी बैठक में उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम सिंह यादव, दलसिंह, रवीश बाबू, अरूण प्रताप, दीपक भाष्कर, श्याम मोहन, रमेश यादव, धीरेन्द्र सिंह, साधना समेत करीब 50 शिक्षामित्र मौजूद रहे।