फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pumphouse not built, pipeline turned tender

नलकूप विभाग : पंपहाउस बना नहीं, पाइप लाइन का कर दिया टेंडर

Tue, 17 Mar 2020 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Pumphouse not built, pipeline turned tender
मानिकपुर में राजकीय नलकूप की बिना पंपहाउस की बोरिंग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
नलकूप विभाग की जांच के बाद भी मनमानी पर अंकुश नहीं लग सका। चहेती फर्मों का चयन कर काम कराया जा रहा है। कायमगंज के गांव मानिकपुर में दो वर्ष पूर्व स्वीकृत नलकूप के अभी तक पंप हाउस का निर्माण नहीं कराया गया। जबकि पाइप लाइन डालने के लिए टेंडर कर दिया गया। इससे पंपहाउस का एग्रीमेंट बैकडेट में करने की राह आसान हो सके।
विज्ञापन

किसानों को फसल की सिंचाई में सुविधा मिले, इसके लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। राजकीय नलकूपों का निर्माण कराने के साथ पुराने नलकूपों के रखरखाव पर करोड़ों का बजट विभाग को शासन से दिया जाता है।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि वर्ष 2018-19 में स्वीकृत तीन नलकूप अभी चालू नहीं हो सके। इनमें कायमगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव मानिकपुर में स्वीकृत राजकीय नलकूप संख्या 182 केएमजी की बोरिंग तो हुई है, लेकिन पंपहाउस का निर्माण नहीं कराया गया और न ही अभी टेंडर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख रुपये से पाइप लाइन डालने का टेंडर गुपचुप तरीके से निकाला गया और सोमवार को खोल भी दिया गया। खास बात ये कि दो लाख रुपये से बनने वाले पंपहाउस का अभी टेंडर नहीं निकाला गया। पता चला है कि पिछली तारीख में चहेती फर्म को एग्रीमेंट करने की तैयारी है।
वहीं मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव जैतपुर में नलकूप नंबर 318 एफजी का पहले निर्माण कराया गया। बाद में उसी ठेकेदार को पिछली तारीख में अनुबंध कर दिया गया। निर्माण पूरा होने के बाद एमबी (मेजरमेंट बुक) करने के लिए 22 जनवरी को जेई ने अनुुबंध की कापी मांगी थी।
इस पर अधिशासी अभियंता ने एक फरवरी को अनुबंधपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश एई को दिए थे। फिलहाल अभी एमबी लटकी है। इसके अलावा मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला बाग रठौरा में स्वीकृत नलकूप संख्या 319एफजी का अभी तक टेंडर नहीं किया जा सका।

सहायक अभियंता अमर सिंह ने बताया कि नलकूप संख्या 318 का अनुबंधपत्र जेई को दे दिया है। एमबी की जा रही है। मानिकपुर के 182 नंबर नलकूप का पंपहाउस निर्माण का शीघ्र ही टेंडर होगा।
319 एफजी नलकूप निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। पिछली तारीख में कोई अनुबंध नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed