फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Protests against oppression of women

महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में अभाविप ने किया प्रदर्शन

Wed, 28 Oct 2020 06:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Protests against oppression of women
महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। महिलाओं पर अत्याचार व उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला छात्रा प्रमुख राशि अग्रवाल, कल्पना त्रिवेदी के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं बुधवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचार, कन्या भ्रूण हत्या, एसिड अटैक के विरोध में जमकर नारेेबाजी की। छात्र व छात्राएं ज्ञापन देने जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़े तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने रोक दिया।
विज्ञापन

इसको लेकर पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। इसके बाद जिलाधिकारी को ही ज्ञापन देने पर अड़े परिषद के लोग परिसर में ही धरना देकर बैठ गए। बाद में जिलाधिकारी ने पांच लोगों को कार्यालय बुलाकर ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन में महिलाओं को रोजगार, राशन कार्ड, शौचालय, आवास, महिला थाने में महिला आरक्षियों की संख्या बढ़ाने, छात्राओं की सुरक्षा को महाविद्यालयों में महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाने आदि मांग की गई। शिखा कश्यप, रुचि शुक्ला, सोनम बाथम, वंशिका, संजीव बाथम, अनुराग कनौजिया, संतू मिश्रा, प्रखर अवस्थी, विपुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed