{"_id":"65d65b99a4ce56a42601e778","slug":"property-of-three-including-wife-of-betting-mafia-and-former-zip-member-confiscated-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102173-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सट्टा माफिया व पूर्व जिपं सदस्य की पत्नी समेत तीन की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सट्टा माफिया व पूर्व जिपं सदस्य की पत्नी समेत तीन की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सट्टा माफिया गैंग लीडर हसनैन व उसके साथी पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी समेत तीन सट्टा माफिया की 3.97 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई। परिजनों को घरों से निकाल दिया। वाहन भी कब्जे में ले लिए। इससे पहले मुनादी कराई गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी और उसकी मां ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। वह पुलिस कर्मियों को कोसती रही।
तहसीलदार श्रद्धा पांडेय राजस्व विभाग की टीम और मऊदरवाजा थाना पुलिस के साथ कुइया बूट पहुंचीं। वहां मुख्यमार्ग से मुनादी शुरू कर सट्टा गैंग में शामिल पारुल मिश्रा के घर पहुंचे। माइक से मकान कुर्क करने की जानकारी दी गई। इसके बाद महिला पुलिस के साथ तहसीलदार ने घर में मौजूद पारुल और उसकी मां से सामान निकालने की बात कही।
पारुल की मां ने विवाद खड़ा कर दिया। इस पर महिला पुलिस ने उसे पकड़कर मकान के बाहर किया। मुख्य गेट पर सील लगाकर कुर्की कार्रवाई की गई। कुर्क मकान की कीमत 25.96 लाख व कार, स्कूटी व बाइक की कीमत 5,75,886 रुपये है।
विज्ञापन
इसके बाद पूरी टीम मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी पहुंची। यहां आम वाली मस्जिद के आसपास कुर्की की मुनादी कराई गई। टीम ने सट्टा माफिया हसनैन के घर पहुंचकर उसकी पत्नी नसीमा बानो और बेटी अफसाना से बाहर निकलने के लिए कहा। परिजनों ने कुछ सामान बाहर निकाला। राजस्व विभाग ने मकान में सील लगा दी। हसनैन के दो मकानों की कीमत 28.40 लाख व बेटे के नाम कार, दो बाइकों की कीमत 2.51,485 रुपये है।
इसके बाद अफसरों की टीम भोलेपुर पालीवाल वाली गली निवासी सट्टा माफिया सर्वेश पाल के बिजाधरपुर स्थित पांच आवासीय प्लाटों पर पहुंची। वहां कुर्की के बोर्ड लगा दिए गए। इनकी कीमत 3,24,29,000 रुपये है। इसके अलावा कार व थ्रीव्हीलर की कीमत 7,77,280 रुपये, बैंक खाते में 3,08,815 रुपये की कुर्की कार्रवाई की गई। सट्टा माफिया हसनैन समेत तीनों की कुल 3,97,78,466 रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई है।
इनसेट
लीडर हसनैन के गैंग में शामिल हैं 13 सट्टा माफिया
शहर के मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी निवासी सट्टा माफिया हसनैन गैंग लीडर है। उस पर शहर कोतवाली में जुआ, सट्टा, गुंडाएक्ट, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट समेत कई अपराधों के 30 मुकदमे दर्ज हैं। उसके गैंग में उसका पुत्र सरताज, दिलशाद के अलावा गढ़ी अब्दुल मजीद खां का राजू उर्फ इरशाद, बक्कास, खटकपुरा का चांद मियां, डबग्रान का सोहिल, दरीबा पूर्व का गुड्डन उर्फ मनोज, जंगबाज खां का पप्पू उर्फ रामप्रसाद, कुइया बूट की पारुल मिश्रा, खटकपुरा का अशफाक, भोलेपुर पालीवाल वाली गली निवासी सर्वेश पाल व खटकपुरा का रोहित शामिल हैं। पारुल व सर्वेश पाल पर जुआ समेत तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुुलिस की रडार पर गैंगस्टर के मामले में अन्य अपराधी भी आरोपी हैं।
इनसेट
एक मंत्री से संबंध भी न आए काम
शहर के मोहल्ला बागकूंचा निवासी राजेश मिश्रा उर्फ टिंकू पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके एक मंत्री व विधायक से नजदीकी संबंध हैं। वहीं पुलिस ने उनकी पत्नी पर भी कुर्की कार्रवाई कर दी। पत्नी फोन पर बात करती रही, मगर कोई अपनी बात रखने भी नहीं पहुंचा।
इनसेट
पारुल के निवास के लिए एक आवास रखा अलग
जिला मजिस्ट्रेट ने कुइया बूट की पारुल मिश्रा सहित तीनों आरोपियों के कुर्की आदेश में मानवीय आधार पर अभियुक्त और उसके परिजनों के निवास के लिए एक आवास जब्तीकरण से अलग रखने के लिए कहा था। मऊदरवाजा इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि पारुल की मां के नाम एक आवास है। उसे कुर्क नहीं किया गया है। परिवार उसी में रहेगा। हसनैन का दूसरी गली में तथा सर्वेश का भी अलग रिहायशी आवास है। उसे जब्त नहीं किया गया।