{"_id":"60c34c3e8ebc3e33044a3fe6","slug":"priority-to-prepare-to-deal-with-the-third-wave-of-corona-farrukhabad-news-knp6334517117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी को प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी को प्राथमिकता
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा।
- फोटो : FARRUKHABAD
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी को प्राथमिकता
फर्रुखाबाद। बाराबंकी से स्थानांतरण पर आए सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने शुक्रवार को फतेहगढ़ स्थित कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पतालों में तैयारी करना प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर देने के लिए जरूरत के अनुसार एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ भी ओपीडी करेंगे।
डॉ. वंदना सिंह ने उन्हें सीएमओ का चार्ज सौंपा। उन्होंने कहा कि चयनित अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने का काम भी जल्द पूरा कराने का प्रयास होगा। टीकाकरण की गति और तेज की जाएगी।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यालय परिसर में पीपल व बरगद के पौधे भी रोपित किये। इस दौरान एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही सीएमओ डॉ.वंदना सिंह स्थानांतरण के क्रम में सीएमएस का चार्ज लेने कानपुर देहात के लिए रवाना हो गईं।