फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Prices of sand, crushed stone, and steel bars have risen; building a house has become even more difficult.

Farrukhabad News: मोरंग-गिट्टी और सरिया के दाम बढ़े, घर बनाना और मुश्किल

Mon, 21 Sep 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Prices of sand, crushed stone, and steel bars have risen; building a house has become even more difficult.
कायमगंज। बारिश के मौसम में खनन बंद होने से निर्माण सामग्री के दाम बढ़ गए हैं। मोरंग, गिट्टी, सरिया और अन्य सामान महंगे होने से मकान बनाना महंगा हो गया है। बढ़े खर्च के कारण कई लोग निर्माण कार्य की गति धीमी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोरंग-गिट्टी विक्रेता जैकी गंगवार ने बताया कि बारिश के कारण खनन पूरी तरह बंद है। आवक कम होने से मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि डंप किया हुआ माल बढ़े दाम पर बेचना पड़ रहा है। पहले 60 रुपये प्रति फीट बिकने वाली मोरंग अब 65 रुपये प्रति फीट हो गई है। 55 रुपये प्रति फीट वाली गिट्टी के दाम बढ़कर 60 रुपये हो गए हैं। एक ट्रॉली बालू 2500 रुपये से बढ़कर 3500 रुपये में मिल रही है। जैकी गंगवार ने उम्मीद जताई कि खनन दोबारा शुरू होने के बाद ही कीमतों में राहत मिलेगी।
विज्ञापन


लोहा विक्रेता दीपू जाटव ने बताया कि लोहे के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। 49 रुपये किलोग्राम वाली सरिया अब 58 रुपये किलोग्राम बिक रही है। 60 रुपये किलो वाला गाटर 66 रुपये किलोग्राम हो गया है। 64 रुपये किलोग्राम वाला पाइप 71 रुपये किलोग्राम बिक रहा है। 12 फीट की टीन की चादर 1000 से बढ़कर 1100 रुपये की हो गई है। सीमेंट की चादर भी 760 से बढ़कर 860 रुपये की हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed