फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Prices fell due to increase in arrival of potatoes in the market

Farrukhabad News: सातनपुर मंडी में आलू की आवक बढ़ी, भाव गिरे

Sun, 18 Dec 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Prices fell due to increase in arrival of potatoes in the market
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में शनिवार को आलू की आवक बढ़कर 100 ट्रक से अधिक पहुंच गई। इससे भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल गिरावट आई।
विज्ञापन

जनपद में इन दिनों किसान आलू की कच्ची फसल खोदकर गेहूं बुआई कर रहे हैं। इससे आलू की तेजी से खोदाई चल रही है। सातनपुर मंडी में प्रतिदिन आलू की आमद बढ़ रही है। शुक्रवार को मंडी में करीब 50 ट्रक आलू आया था। शनिवार भोर से ही मंडी में आलू पहुंचने लगा। करीब 100 ट्रक से अधिक आलू पहुंचने से भाव में भी गिरावट आ गई।

मंडी में 521 रुपये से लेकर 621 रुपये प्रति बोरा (50 किलो) के भाव से आलू बिका। जबकि एक दिन पहले 50 रुपये प्रति बोरा आलू महंगा बिका था।
आलू अधिक आने से मंडी में रौनक रही। किसानों का कहना है कि अभी गेहूं की बुआई का समय है। इससे आलू खोदकर जल्दी खेत खाली करने का प्रयास चल रहा है। 15-20 दिन तक गेहूं की बुआई होने से इस बीच मंडी में आलू की आवक भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed