फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Potatoes are having to be sold at prices lower than the cost of production.

Farrukhabad News: लागत से भी कम दाम पर बेचना पड़ रहा आलू

Wed, 12 Aug 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Potatoes are having to be sold at prices lower than the cost of production.
फोटो-01, खुदागंज-फतेहगढ़ रोड पर सड़क किनारे डाला गया सड़ा आलू। संवाद
फर्रुखाबाद/कमालगंज। किसानों और व्यापारियों की किस्मत चमकाने वाले सब्जियों के राजा आलू ने इस बार ऐसी करवट ली कि हर कोई परेशान है। शीतगृहों में भंडारण को साढ़े चार माह बीत गए लेकिन भाव नहीं चढ़ रहा। हालात ऐसे हैं कि किसानों का आलू 100 रुपये क्विंटल बिक रहा है। बोरा, ट्रैक्टर का भाड़ा, लदाई व उतराई जोड़ें तो आलू बिल्कुल मुफ्त में जा रहा है। 15 प्रतिशत आलू सड़ा भी निकल रहा है।
विज्ञापन

ब्लाॅक क्षेत्र के जहानगंज इलाके में आलू शीतगृहों के अंदर बिकता है। यानी किसानों को शीतगृह का भाड़ा व निकासी का पैसा नहीं देना पड़ता। यह खर्च व्यापारी उठाते हैं। शीतगृहों के अंदर हाइब्रिड सफेद आलू ख्याती व पुखराज 50 रुपये पैकेट यानी 100 रुपये क्विंटल बिक रहा है। लाल आलू कंचन का भी यही हाल है। यह शीतगृह के अंदर 125 से 150 रुपये क्विंटल है। चिप्सोना और हालैंड का औसत भाव 250 रुपये क्विंटल चल रहा है। आलू की इन किस्मों में लागत अधिक और माल कम निकलता है। इसलिए यह किस्में भी किसानों को घाटे के गर्त में धकेल रही हैं।
विज्ञापन

-----------
होली के समय आए आलू में सड़न ज्यादा
शीतगृहों से निकल रहे आलू में काफी मात्रा में सड़ा-गला निकल रहा है। खरीदने के बाद व्यापारी बोरों को निकलवाकर आलू की सुखाई करा रहे हैं। सड़ा-गला-कटा आलू 10 से 15 प्रतिशत निकल रहा है। शीतगृहों के अंदर से सड़े आलू के बोरे अलग से निकाले जा रहे हैं। सड़े आलू को ट्राली से शीतगृह से दूर सड़क किनारे फिकवाया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि होली के समय गर्मी बहुत पड़ रही थी। उस समय जो आलू शीतगृहों में पहुंचा था, उसमें सड़न की शिकायत ज्यादा है। कई किसान खेत में पैकेट में भरते समय कटा, सड़ा व चुटहिल आलू अलग न करके उसी में भरकर शीतगृह भेज देते हैं। उस वजह से भी आलू अधिक सड़ा निकल रहा। --------
विज्ञापन
विज्ञापन

121 शीतगृहों में 9,72,812 एमटी भंडारण, 20.5 प्रतिशत निकासी
जिले में इस बार 12 शीतगृह बढ़कर 121 हो गए, इनमें 9 लाख 72 हजार 8 सौ 12 मीट्रिक टन आलू भंडारित हुआ। बृहस्पतिवार को उद्यान विभाग की ओर से उच्च अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार 1 लाख 99 हजार 4 सौ 26 (20.5 प्रतिशत) मीट्रिक टन ही आलू की निकासी हुई है। अक्तूबर से नए आलू की बोआई का समय आ जाएगा। ऐसे में किसानों, व्यापारियों व शीतगृह संचालकों में बेचैनी है। आलू व्यापारी इस्लाम निराला कहते हैं कि पिछले साल इस समय तक करीब 30 प्रतिशत निकासी हुई थी।

----
क्या कहते हैं जिम्मेदार
जिला आलू विकास व उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि जितना आलू बाहर की मंडियों में जाना चाहिए, उतना नहीं जा पा रहा है। इसके साथ ही इस बार अधिक बारिश न होने की वजह से भी आलू के भाव नहीं बढ़ पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article