{"_id":"612ccfe58ebc3e61cf7dff2c","slug":"pond-filled-with-rain-water-filled-in-houses-farrukhabad-news-knp649056653","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के पानी से लबालब हुआ तालाब, घरों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के पानी से लबालब हुआ तालाब, घरों में भरा पानी
विज्ञापन
गांव चिलौली में बारिश के बाद घरों में भरे पानी की बीच मौजूद महिलाएं व युवक।
- फोटो : FARRUKHABAD
बारिश से लबालब हुआ तालाब, घरों में भरा पानी
कायमगंज। रविवार को झमाझम हुई बारिश से गांव घसिया चिलौली का तालाब लबालब हो गया। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से गांव के एक दर्जन से अधिक घरों में पानी भर गया है। इससे लोग परेशान हैं। उन्होंने तालाब के पानी की निकासी के लिए मांग की है।
रविवार को दोपहर तक जमकर बारिश हुई। इससे गांव घसिया चिलौली में सड़क व गलियों में जलभराव हो गया। तालाब फुल हो गया। इससे पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं है।
इससे यह पानी गांव की मालती देवी, रेशमा देवी, सुषमा देवी, आशा, किरन, राजीव, बादशाह, बाबूलाल, अशोक, शिवकुमार, बादल, सर्वेश आदि के घरों में घुस गया। लोगों ने बाल्टी आदि से घरों से पानी निकाला। इससे लोगों को खाना बनाने आदि में काफी दिक्कत हुई। ग्रामीणों का कहना है जब तक तालाब के पानी की निकासी के लिए व्यवस्था नहीं होगी तब तक कुछ नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
मंदिर के पास लगे सरकारी हैंडपंप में पानी पीने लायक नहीं आ रहा है। इसमें तालाब का ही गंदा पानी निकल रहा है। ग्राम प्रधान पूनम यादव के पति सत्यम ने वहां जाकर स्थित देखी और समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया है।