फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Political protection to the attackers of the constable

दरोगा सिपाही के हमलावरों को राजनैतिक संरक्षण

Wed, 13 Nov 2019 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Political protection to the attackers of the constable
नवाबगंज। दरोगा व सिपाही पर हमला करने के मामले में आरोपियों को एक भाजपा नेता सरंक्षण देने की खबर है। पुलिस अधिकारियों पर दबाव भी बनाया जा रहा है। इसके चलते ही पुलिस ने बुधवार को कोई कार्रवाई नहीं की। गांव में दबिश तक नहीं दी, लेकिन आरोपियों के घरों में सन्नाटा पसरा रहा। घटना के बाद एसपी के आदेश पर ही मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

सोमवार रात दरोगा राजेश कुमार व सिपाही बंटू कुमार गांव दनियापुर हीरामन निवासी वारंटी अजय पाल को पकड़ने गए थे। वहां अजयपाल व उसके पुत्रों समेत अन्य लोगों ने दरोगा व सिपाही के साथ मारपीट की थी। अजय पाल को छुड़ा लिया गया था। पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर अजय पाल व उसके चार पुत्रों के अलावा तीन ग्रामीणों, तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार रात व मंगलवार सुबह आरोपियों के घरों में छापा मारा लेकिन कोई हाथ नहीं आया। बताते हैं कि आरोपी एक भाजपा नेता के घर पर डेरा डाले हुए हैं। भाजपा नेता उन्हें बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। वहीं नोडल अधिकारी एडीजी प्रेम प्रकाश व आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने घटना की जानकारी होने पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद पुलिस दबाव के चलते बुधवार को इस प्रकरण में किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश भी नहीं मारी। एसओ वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि घटना की जब जानकारी हुुई तब तक एसओ ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इस पर उन्होंने एसओ को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed