{"_id":"611ea5f98ebc3e79b0145297","slug":"political-farrukhabad-news-knp6471078174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय भारत महा संपर्क अभियान, घर-घर पहुंचे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय भारत महा संपर्क अभियान, घर-घर पहुंचे कांग्रेसी
विज्ञापन
गांव सोताबहादुरपुर में ग्रामीणों से संपर्क करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस का गुरुवार से जय भारत महा संपर्क अभियान शुरू किया गया। पहले दिन जिले की सभी 87 न्याय पंचायतों की एक-एक ग्राम सभा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी ब्लाकों में प्रत्येक न्याय पंचायत की एक ग्राम सभा में कार्यक्रम हुआ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार व प्रदेश सचिव अंकित धानविक ने चारों विधानसभा क्षेत्र की न्याय पंचायतों में पहुंचकर कार्यक्रमों की मानीटरिंग की।
जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक राजेपुर की न्याय पंचायत राजेपुर राठौरी, बढ़पुर ब्लॉक के सोता बहादुरपुर, कमालगंज के भोजपुर में घर-घर जाकर जिला लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनीं और कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी न्याय पंचायतों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। सभी प्रभारियों को 75 घंटे न्याय पंचायत में प्रवास करना है।
कांग्रेस ने शुरू किया अभियान
कायमगंज। प्रदेश सचिव अंकित धानविक ने ग्राम पितौरा, सुभानपुर, बरझाला, भटासा, सलेमपुर दूदेमई, विराहिमपुर आदि कई ग्रामों में कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से घर-घर जाकर संपर्क किया और बढ़ती महंगाई और किसान आंदोलन के बारे में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष रमेश कठेरिया को गांव अलेपुर की जिम्मेदारी दी गई। तीन दिवसीय अभियान में जिला उपाध्यक्ष मनोज गंगवार, ब्लाक अध्यक्ष राकेश पाल, आमोद गंगवार, अनिल कठेरिया, मनोज शिवा आदि साथ रहे।