{"_id":"5ebc0f088ebc3e90aa5f72d4","slug":"police-theft-in-home-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp559950173","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व चार लाख रुपये लूटने का पुलिस पर आरोप, साढ़े चार लाख रुपये सिपाही लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व चार लाख रुपये लूटने का पुलिस पर आरोप, साढ़े चार लाख रुपये सिपाही लूट ले गए
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में पुलिस के उपद्रव के बाद पिपरगांव में संतोष के घर टूटी पड़ी कुर्सिय?
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। सत्ता के दबाव में दर्ज किए गए मुकदमे के आरोपी के घर पर मंगलवार को सादे कपड़ों में पहुंचे पुुलिस कर्मियों ने जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि खेत के बैनामे के लिए रखे 4.50 लाख रुपये भी सिपाही लूट ले गए। इनमें 15 साल पहले तत्कालीन एसपी से मारपीट करने वाला सिपाही भी शामिल है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरगांव में 11 मई को राजनीतिक दबाव में बृजेश यादव व गोलू सहित कई लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मंगलवार को दो चार पहिया वाहनों से सादे कपड़ों में 14 पुलिस कर्मी पिपरगांव पहुंचे। यह लोग सबसे पहले बृजेश के घर में गए।
आरोप है कि इन लोगों ने घर में रखी कुर्सियां तोड़ डालीं। घरेलू सामान पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया। ये भी आरोप है कि अलमारी में खेत के बैनामे के लिए रखे 4.50 लाख रुपये लूट लिए। गोलू के घर में इन लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। इससे महिलाएं व बच्चे सहम गए।
विज्ञापन
तोड़फोड़ करने वाले वाले सिपाहियों में साल 2005 में तत्कालीन एसपी राहुल अस्थाना से मारपीट करने वाला सिपाही भी शामिल बताया गया है। अभी हाल में ही हुई दुर्घटना में घायल होने के बाद उसका एक पैर खराब हो गया था।
पीड़ितों के परिजनों ने घटना की शिकायत एसपी से की है। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। यदि प्रकरण सही पाया गया तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।