{"_id":"603290a48ebc3e14fc003e5c","slug":"police-report-on-22-including-10-nominated-in-stone-pelting-farrukhabad-news-knp613293079","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर पथराव में 10 नामजद समेत 22 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर पथराव में 10 नामजद समेत 22 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लकूला में छापा मारने गई पुलिस टीम पर पथराव 22 महिला-पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें 10 आरोपी नामजद हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं आया।
कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कादरीगेट चौकी प्रभारी संदीप शर्मा, आवास विकास के विशेष कुमार ने पुलिस बल के साथ शनिवार शाम लकूला बस्ती कच्ची शराब बरामदगी के लिए दबिश दी थी। शराब बनाते पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर पथराव कर दिया गया था। इसमें सिपाही मुनवेंद्र सिंह और सत्यपाल घायल हो गए थे।
पुलिस पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में दरोगा संदीप शर्मा ने लकूला के महावीर, बबुली, मंजेश गिहार, शौकीन, संगीता, धर्मवीर, साजन उर्फ लूला, सुधान गिहार, सिकंदर गिहार और 12 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने गिहार बस्ती लकूला में छापा मारा गया लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
गिरफ्तार तीन आरोपियों को भेजा जेल
कच्ची शराब बनाने में चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा था। लकूला के साजन उर्फ लूला, सुधान गिहार और सिकंदर गिहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लूला के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।