{"_id":"15f0d39a061c7363da052503e061cd6d","slug":"police-put-the-lock-on-the-attack-fled-homes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने वाले घरों में ताला डालकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमला करने वाले घरों में ताला डालकर भागे
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानगंज। थाना अंतर्गत पुलिस पार्टी पर पथराव करने वाले घरों में ताले
विज्ञापन
डालकर भाग गए। गुरुवार को हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दीं तो
इनके घरों पर ताले लटकते मिले।
चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में जैतपुर निवासी विरोज के खिलाफ सात अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार रात एसआई डोरीलाल और आरडी यादव ने फोर्स के साथ विरोज को पकड़ने के लिए उसके घर दबिश दी थी। इस पर विरोज के परिवार के लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया था। इसके चलते पुलिसपार्टी बैरंग लौट गई थी।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र ने विरोज, श्रीदयाल, शीशपाल, अवधेश, गुड्डू, दीपक, इनकी पत्नी और बच्चों के अलावा बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विजय कटियार व उनके भाई अजय कटियार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को थानाध्यक्ष ने विरोज व अन्य हमलावरों की तलाश में गांव जैतपुर में दबिशें दीं। पुलिस को हमलावरों के घरों में ताला लटका मिला। एसओ शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि विरोज समेत अन्य हमलावरों के घरों पर दबिशें दी गईं। सभी के घरों में ताले लटके मिले हैं। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।