फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police lock in the house, silence in the colony

Farrukhabad News: शिवाजी कालोनी में पसरा सन्नाटा

Mon, 19 Dec 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police lock in the house, silence in the colony
मोहल्ला शिवाजी नगर में घटना के बाद रिटायर्ड फौजी विजय शंकर को ले जाती पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शिवाजी कॉलोनी में हत्या होने के बाद सन्नाटा पसरा गया। पुलिस ने पूर्व फौजी के मकान मेें ताला डलवाकर सिपाही तैनात कर दिए हैं। उसके बेटे को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला शिवाजी कालोनी गली नंबर चार निवासी पूर्व सैनिक विजय शंकर श्रीवास्तव की पत्नी सत्यवती की गोली लगने व मूसल से प्रकार समधन सरिता की हत्या की घटना से सनसनी फैल गई। घायल पुत्रवधू काजल अस्पताल में भर्ती है। पूर्व सैनिक का पुत्र माधव हिमाचल में सेना में है। घर में पूर्व सैनिक व उनकी पत्नी ही रहती थी।
विज्ञापन

पुलिस पूर्व सैनिक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने घर में ताला डाल दिया और दो सिपाही तैनात कर दिए। मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है। मोहल्ले के लोग पूर्व सैनिक विजय शंकर के बेटे माधव की शादी होने के बाद से घर की सुख शांति छिन जाने की बात कर रहे हैं। सिपाही के घर आने से घबराने वाले पूर्व सैनिक विजय शंकर 65 वर्ष की आयु में यह कदम उठा लेंगे किसी को विश्वास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव परसपुर निवासी रामलड़ैती परिजनों के साथ लगभग पांच बजे शिवाजी कॉलोनी पहुंची और बहन सत्यवती को मृत देखकररोने लगीं। रामलड़ैती ने बताया कि बहन बहुत शांत स्वाभाव की थीं। वह झगड़े से दूर रहतीं थीं। मोहल्ला नगला नैन निवासी दीपक भी रोते हुए वहां पहुंचे और भाभी सरिता के शव को देखकर बोले यह क्या हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed