{"_id":"585ab3364f1c1b6752e39582","slug":"police-involved-in-the-disclosure-of-the-murder-with-the-help-of-surveillance","type":"story","status":"publish","title_hn":" सर्विलांस के सहारे हत्या के खुलासे में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विलांस के सहारे हत्या के खुलासे में जुटी पुलिस
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की धारधार हथियार से हुई हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में कर उसे सर्विलांस पर लगा दिया है। पुलिस युवक के करीबियों पर भी नजर रखे हुए है।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव अमिलापुर निवासी अमर सिंह यादव (45) 18 दिसंबर को गांव के ही महावीर सिंह यादव के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। यहां से वह लापता हो गया। 20 दिसंबर को परिवार के लोग गांव के लोगाें के साथ उसकी खोजबीन करने में जुट गए।
गांव के ही अतर सिंह के गन्ना के खेत में अमर का शव पड़ा मिला। मृतक के भाई चरन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही घटना का खुलासे के लिए मोबाइल को सर्विलांस में लगाकर कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजीव राठौर ने बताया कि मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। जल्द ही मोबाइल की कॉल डिटेल मिल जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अमर सिंह के गायब होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। परिवार के लोग ही उसकी खोजबीन में लग गए थे। इन बिंदुओं पर भी जांच की