फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police have searched Gugrpur Pmaran

गूजरपुर पमारान में पुलिस ने ली तलाशी

Wed, 14 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 14 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police have searched Gugrpur Pmaran
अमृतपुर। ग्राम सभा गूजरपुर पमारान के मंगलवार को मतदान के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने बुधवार को गांव में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घरों में एक भी पुरुष नहीं मिला, वहीं महिलाएं छत पर चली गईं। पुलिस को देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भाग खड़े हुए। गांव में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, पुलिस ने 17 अराजकतत्वों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को पंचायत चुनाव के दौरान गूजरपुर पमारान बूथ पर जमकर उपद्रव हुआ था। अराजकतत्वों ने मतपत्र फाड़ डाले थे। फायरिंग भी हुई थी। इस मामले में करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बुधवार को सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे, एसओजी प्रभारी ब्रजेश यादव, एसओ कमालगंज यतेंद्र यादव और दरोगा रघुवीर सिंह भारी संख्या में फोर्स के साथ गूजरपुर पमारान पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने अराजकतत्वों की तलाश में उनके घरों में तलाशी ली। तलाशी के दौरान डर से महिलाएं घरों की छतों पर चढ़ गईं। घरों में एक भी पुरुष पुलिस को नहीं मिला। पुलिस ने महिलाओं से कहा कि वह लोग पुरुषों को थाने भेजें। इस दौरान पुलिस को देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भाग खड़े हुए। पुलिस ने ग्रामीणों को काफी दूर तक लाठियां लेकर दौड़ाया। पुलिस को देख गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गलियों में इक्का-दुक्का महिलाएं ही नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूजरपुर पमारान में बूथ पर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 17 अराजकतत्वों को चिह्नित किया है। पुलिस इन लोगों की सरगर्मी से तलाशी कर रही है। सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे ने अराजकतत्वों के नाम नहीं बताए।


40-50 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
अमृतपुर। गांव नगला खुशाली के प्राइमरी विद्यालय में दूसरे चरण के मतदान के दौरान अराजकतत्वों ने पोलिंग स्टेशन पर घुस कर मतदान पत्र लूटने का प्रयास किया था। इस मामले की दरोगा ने थाने में 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed