{"_id":"6384ac987f14e069d73891fc","slug":"police-flew-drone-to-collect-evidence-farrukhabad-news-knp730609378","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बालक की हत्या में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बालक की हत्या में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
कायमगंज। बालक की गला घोटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी खाली हैं। पुलिस ड्रोन के सहारे साक्ष्य एकत्र कर मामले के खुलासे के प्रयास में जुटी है।
फिलहाल बाग के पास एक नलकूप की कोठरी व एक मुर्गी फार्म ड्रोन से देखकर जांच की गई, मगर उससे कुछ नतीजा नहीं निकला है। गांव रायपुुुुर के दो लोगों को बुलाकर पुलिस ने पूछताछ भी की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भगौतीपुर निवासी सिलाई कारीगर संतोष शर्मा का पुत्र अंशुल शर्मा (12) शुक्रवार शाम घर के बाहर से लापता हो गया था।
उसकी मां पूजा शर्मा ने अगले दिन शाम को उसके अपहरण होने की सूचना दर्ज कराई। रविवार सुबह गांव परमनगर निवासी रमेश के करौंदे के बाग में उसका शव मिला था।
पुलिस हत्या के खुलासे के लिए हर पहलू पर जांच कर रही है। साथ ही कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम भी खुलासे के लिए लगाई गई है।
सोमवार को सीओ सोहराब आलम व इंस्पेक्टर जेपी पाल ड्रोन कैमरे के साथ शव मिलने वाले स्थान पर पहुंचे। करौंदे के बाग में मुख्य घटना स्थल की तलाश के लिए ड्रोन कैमरा उड़ाया गया।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस को कुछ विशेष तो नहीं मिला। एक मुर्गी फार्म व एक नलकूप की कोठरी दिखाई दी। वहां जांच की गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
हत्या से पहले बालक को किस जगह बंद करके रखा गया, पुलिस उस स्थान तक पहुंचने के प्रयास में लगी है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि जल्द ही हत्यारोपियों का सुराग मिलेगा।
अंशुल का अपहरण शुक्रवार शाम पांच बजे हुआ था। इसके बाद परिजन उसकी तलाश करते रहे। शनिवार शाम मां पूजा शर्मा ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार शाम करीब तीन बजे पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे पहले बालक की गला घोटकर हत्या कर दी गई।
इससे जाहिर है कि बालक का अपहरण करने के बाद 22 घंटे तक किसी जगह उसे बंधक बनाकर रखा गया। अब पुलिस उस स्थान की खोजबीन में जुट गई है, जहां बालक को बंधक बनाकर रखा गया।
किसी को आपत्तिजनक हालात में देख लेने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। उसकी मां पूजा शर्मा का कहना था कि ग्रामीणों ने बाग की ओर उसे बोतल ले जाते हुए देखा था। हो सकता है कि वहां किसी को उसने देखा हो, इसके बाद उन्होंने बंधक बना लिया। बाद में खोजबीन अधिक होने पर उसकी हत्या कर दी।