फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police beat up two brothers of the teenager for protesting against molestation

Farrukhabad News: छेड़छाड़ के विरोध पर पुलिस ने किशोरी के ही दो भाइयों को पीटा

Tue, 09 May 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 09 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police beat up two brothers of the teenager for protesting against molestation
फर्रुखाबाद। मेला देखने गई किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके दो भाइयों को दरोगा व पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पिता ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। डीएम के आदेश पर सीएमओ ने सीएमएस को घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कायमगंज क्षेत्र के एक ग्रामीण ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से शिकायत की कि 6 मई को उनके गांव में मेला लगा था। इसमें उनकी पुत्री भी अपने दो भाइयों के साथ मेला देखने गई थी। वहां एक सिपाही ने पुत्री का दुपट्टा पकड़कर खींच लिया। यह देख उनके पुत्रों ने विरोध किया तो नोकझोंक होने लगी। इस पर दरोगा व सिपाही ने उनके दोनों बेटों को घसीटते हुए जीप में डाल लिया। उनके दो नाती(बड़ी बेटी के दो पुत्र) ने वहां जाकर पूछताछ की तो उन्हें भी जीप में डाल लिया। सभी को कायमगंज कोतवाली ले गए। वहां जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पीटा। इससे उनके दोनों बेटों के सिर व चेहरे पर चोटें आई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बेटे को तो आंख से दिखाई भी नहीं दे रहा है। उनका आरोप है कि दरोगा सहित 11 सिपाहियों ने शराब के नशे में उनके बेटों की पिटाई की। मेले में झूठा झगड़ा दिखाकर उनके पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की। छह माह पहले भी दरोगा ने शिकायत करने पर बेटों को बेरहमी से पीटा था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीएमओ से मेडिकल परीक्षण कराकर आख्या तलब की। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने लोहिया अस्पताल के सीएमओ को मेडिकल परीक्षण कराकर रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल शाम तक घायलों का मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed