{"_id":"6a022f2590758b05af0bcd82","slug":"police-arrested-15-people-for-rioting-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-141966-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: उपद्रव करने वाले आरोपियों की तलाश, 15 लोगों को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: उपद्रव करने वाले आरोपियों की तलाश, 15 लोगों को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन
फोटो-12 चाचूपुर जटपुरा में तैनात पुलिस। संवाद
अमृतपुर। थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव चाचूपुर जटपुरा में एक युवक की मौत के बाद हुए उपद्रव के आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने रात में कई घरों में दबिश देकर पंद्रह लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। इस कार्रवाई के डर से कई परिवार गांव छोड़कर चले गए हैं, जिसका असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी दिख रहा है।
नौ मई को ब्रजेश राजपूत उर्फ गट्टू का शव पुलिया के नीचे पानी में मिला था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए शराब ठेका हटाने की मांग की थी। पुलिस द्वारा जबरदस्ती शव उठाने पर ग्रामीणों ने पथराव कर उपद्रव किया था। इसके बाद पुलिस ने शराब ठेका मैनेजर कुलदीप और थाने के दरोगा महेश कुमार की तहरीर पर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। इन प्राथमिकियों में अठारह नामजद और तीस अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं। पुलिस गांव के लोगों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने दबिश और पूछताछ के लिए कुछ लोगों को लाए जाने की पुष्टि की है।
ब्रजेश के घर में पड़ा ताला, परिजन चले गए बाहर
गांव में दहशत का आलम यह है कि ब्रजेश राजपूत उर्फ गट्टू के घर में सोमवार को ताला पड़ा नजर आया। जानकारी करने पर पता चला कि ब्रजेश के अंतिम संस्कार के बाद पुरुषों ने परिवार की महिलाओं व बच्चों को पांचाल घाट पर ही बुला लिया था। वहां से ही सभी गांव छोड़कर कहीं बाहर चले गए। जबकि परिजन ने ब्रजेश की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसकी तीन पसली टूटने से अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। इससे परिजनों के आरोप को बल मिल रहा है। पुलिस इस बिंदु पर कुछ भी बोलने से बच रही है। राजेपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।