{"_id":"67c9df7379c7d42790028698","slug":"police-alert-on-holi-colours-and-friday-prayers-strict-monitoring-through-cctv-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-121456-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: होली के रंग और जुमे की इबादत पर पुलिस सतर्क, सीसीटीवी से कड़ी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: होली के रंग और जुमे की इबादत पर पुलिस सतर्क, सीसीटीवी से कड़ी निगरानी
Thu, 06 Mar 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
होली के लिए तैयार की गई लघु फिल्म का अंश।
- फोटो : होली के लिए तैयार की गई लघु फिल्म का अंश।
फर्रुखाबाद। होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले में संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए 41 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों को थाना स्तर से चिह्नित कर निरुद्ध किया जा रहा है।
होली के रंग कहीं माहौल को बदरंग न कर दें, इसके लिए पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था कर दी है। जहां मस्जिदों और होलिका दहन स्थल पास-पास हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 41 सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन इलाकों की निगरानी बढ़ाई गई है। जिले में 2210 होलिका दहन स्थल हैं। सभी स्थानों पर त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कड़े निर्देश दिए हैं।
ड्रोन के साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पूर्व में विवादित रहे स्थलों पर सतर्कता बढ़ाई गई है। खुफिया विभाग की टीम को भी सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
लघु फिल्म के माध्यम से आपसी सौहार्द की पहल
होली के दिन जबरदस्ती किसी को रंग न लगाए, इसके लिए पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हैं। खासतौर पर रोजेदारों और महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। पुलिस की ओर से जबरदस्ती रंग लगाने पर पुलिस की कार्रवाई करते हुए फिल्माई गई लघु फिल्म को भी तिराहे-चौराहों और पीस कमेटी में दिखाया जा रहा है। होली पर एंटी रोमियो स्कार्ट को भी निगरानी करने की जिम्मेदारी दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सभी धर्मगुरुओं के साथ थाना स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि किसी भी विवादित स्थिति को रोका जा सके। जनता तक पुलिस का संदेश पहुंचाने के लिए 23 सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। - आलोक प्रियदर्शी पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़