फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pole fell on bike rider youth died

Farrukhabad News: बाइक सवार युवकों पर गिरा पोल, मौत

Sat, 05 Aug 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pole fell on bike rider youth died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शमसाबाद। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवार मामा-भांजे पर स्ट्रीट लाइट का पोल गिर गया। इससे भांजे की मौत हो गई, जबकि मामा का इलाज चल रहा है। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मामला शांत कराया।
एटा जिले के अलीगंज थाने के गांव खिरिया निवासी सरजू (35) अपनी बाइक से अपने मामा नवाबगंज थाना के गांव घमुइया रसूलपुर निवासी अनिल कुमार के साथ एक रिश्तेदार वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने ढाई घाट गए थे। देर शाम दोनों वापस लौट रहे थे, तो शाहजहांपुर-शमसाबाद मुख्य मार्ग पर बूढ़ी गंगा के पास नगर पंचायत की ओर से लगाए गए स्ट्रीट लाइट का पोल बारिश का कारण बाइक पर अचानक गिर गया।
विज्ञापन

इसमें मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉ. अनुन्य कुटार ने भांजे सरजू को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन गुस्सा गए और नोकझोंक करने लगे। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मामा अनिल कुमार का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई दिनेश कुमार ने बताया कि एक घंटा तक भाई अस्पताल में तड़पता रहा। किसी कर्मचारी ने इलाज नहीं किया। डॉ. अनुन्य कुटार ने बताया कि सरजू की अस्पताल आते ही मौत हो गई थी। इलाज ना करने का आरोप निराधार है। मृतक की पत्नी लज्जावती, पुत्री रूसी और पुत्र प्रशांत है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed