{"_id":"5c8d39dcbdec2213f8015e4e","slug":"pole-crashed-van-nine-teachers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से टकराई वैन, नौ शिक्षक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल से टकराई वैन, नौ शिक्षक घायल
Sat, 16 Mar 2019 11:31 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव आसमपुर के पास बाइक को ओवरटेक करने में अनियंत्रित होकर वैन बिजली के पोल से टकरा गई। इससे स्कूल जा रहीं आठ शिक्षिकाएं व एक शिक्षक घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विकासखंड राजेपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नयागांव की शिक्षिका अनीता, कन्या प्राथमिक विद्यालय करनपुर दत्त की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कुसुम मौर्य, सहायक अध्यापिका किरण शाक्य, कन्या जूनियर हाईस्कूल करनपुर दत्त की प्रधानाध्यापिका साधना दीक्षित, अमृतपुर स्कूल की प्रीति यादव, जूनियर हाई स्कूल रतनपुर पमारान की शिक्षिका रेखा यादव, प्रेरणा व गीता कुमारी, जूनियर हाईस्कूल मुजहा के सहायक अध्यापक महेंद्र कुमार फर्रुखाबाद से वैन से अपने अपने स्कूल जा रहे थे। अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव आसमपुर के पास चालक ने बाइक को ओवरटेक किया।
इसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने से वैन रोड के किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। इससे पोल पोल टूट कर गिर गया। वैन में बैठी शिक्षिकाएं व शिक्षक घायल हो गए। ग्रामीणों ने वैन से सभी को बाहर निकाला। रेखा यादव, कुसुम मौर्य, किरण शाक्य, गीता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पुलिस ने राजेपुर सीएचसी में भर्ती करवाया। अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं थीं। उन्हें घर भेज दिया गया। पोल में तार नहीं थे।