{"_id":"6aea2a74fc53d40cbe08a86d","slug":"no-relief-in-sight-even-for-diwali-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-151162-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गड्ढों में गुम हुईं सड़कें, दिवाली पर भी राहत की उम्मीद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गड्ढों में गुम हुईं सड़कें, दिवाली पर भी राहत की उम्मीद नहीं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिवाली पर घरों को रोशन करने की तैयारी है, लेकिन सड़कों के गड्ढे लोगों के सफर में रोड़ा बन रहे हैं। शहर से गांव तक कई सड़कें बदहाल हैं। कहीं गड्ढों में वाहन हिचकोले खा रहे हैं, तो कहीं हर पल हादसे का खतरा बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने नवरात्र से पहले सभी सड़कों को मोटरेबल कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन इन आदेशों का असर नजर नहीं आ रहा है। दिवाली तक भी कई सड़कों के गड्ढे भरने की उम्मीद कम है।
संवाद न्यूज एजेंसी ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों की पड़ताल की तो जगह-जगह बदहाली सामने आई। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहन खराब हो रहे हैं और लोगों को शारीरिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। त्योहार से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश के बावजूद हालात जस के तस हैं।
सीन-1
फोटो-13 लिंजीगंज मार्ग पर सड़क के बीच में गड्ढा। संवाद
लिंजीगंज से साहबगंज तक सड़क पर गड्ढे
कादरीगेट से साहबगंज चौराहा की ओर जाने पर रास्ते में कई स्थानों पर गड्ढे नजर आ रहे हैं। लिंजीगंज के पास और साहबगंज चौराहा के नजदीक सड़क पर बने गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। वाहन चालकों को बचकर निकलना पड़ता है। अचानक गड्ढा सामने आने पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
सीन-2
फोटो-14 चांदपुर के सामने क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
चांदपुर के सामने पलट रहे दोपहिया और तीन पहिया वाहन
पांचाल घाट से कादरीगेट की ओर आने पर चांदपुर गांव के सामने कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। यहां से निकलने में वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। आए दिन दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के पहिये गड्ढों में जाने से पलट जाते हैं। इससे चालक और सवार चोटिल होने के खतरे से जूझते हैं।
सीन-3
फोटो-15 नवभारत सभा भवन के पास क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
रेलवे स्टेशन से देवरामपुर क्रॉसिंग तक हिचकोले भरा सफर
रेलवे स्टेशन से देवरामपुर क्रॉसिंग की सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। स्कूली बच्चों के अलावा स्टेशन जाने वाले लोगों को भी इनसे होकर गुजरना पड़ता है। वाहन चालक गड्ढों से बचने के लिए रास्ता बदलते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है।
सीन-4
फोटो-16 भोलेपुर से मसेनी की ओर जाने वाली खस्ताहाल सड़क। संवाद
लोको रोड और सातनपुर मंडी रोड भी बदहाल
भोलेपुर से मसेनी की ओर जाने के लिए लोगों को लोको रोड से होकर गुजरना पड़ता है। यह सड़क खस्ताहाल है। इससे लोगों को निकलने में काफी परेशानी होती है। पैदल चलने वालों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सातनपुर मंडी रोड पर भी कई स्थानों पर गड्ढे होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
गड्ढों से वाहन खराब, मरम्मत का बढ़ रहा खर्च
सड़कों पर बने गड्ढों से वाहन चालकों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक ओर दुर्घटना का खतरा बना रहता है, तो दूसरी ओर वाहनों के टायर, रिम और सस्पेंशन खराब होने की आशंका रहती है। लालगेट के बाइक मैकेनिक शिवम ने बताया कि गड्ढों में वाहन चलाने से टायर और पहियों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे वाहन की मरम्मत पर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है।
गड्ढों से स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा असर
लगातार खराब सड़क पर सफर करने से वाहन चालकों और सवारों को झटके लगते हैं। लोहिया अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. ऋषिकांत वर्मा ने बताया कि ऐसे सफर में कमर और गर्दन में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। पहले से दर्द की समस्या से जूझ रहे लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है।
जल्द भरवाए जाएंगे गड्ढे
अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी मुरलीधर ने बताया कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चल रहा है। जहां पर सड़कों में गड्ढे बचे हैं, उनको भी जल्द भरवा दिया जाएगा।
=======
दो किलोमीटर का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट
फोटो-17 क्षतिग्रस्त हजियापुर-रोशनाबाद मार्ग से गुजरता ई-रिक्शा। संवाद
गड्ढों में तब्दील हजियापुर-रोशनाबाद मार्ग से ग्रामीण परेशान, इसी महीने निर्माण का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद। हजियांपुर से रोशनाबाद तक पीडब्ल्यूडी की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। जर्जर सड़क से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। दो किलोमीटर का सफर तय करने में करीब 20 मिनट लग रहे हैं। गड्ढों के कारण हादसों का खतरा भी बना हुआ है।
दुष्यंत कुमार गंगवार उर्फ पप्पू ने बताया कि रोशनाबाद से हजियांपुर तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। गड्ढों भरी सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं, बृजेश भारद्वाज ने बताया कि महज दो किलोमीटर का रास्ता तय करने में करीब 20 मिनट लग जाते हैं, जबकि सामान्य स्थिति में यह सफर आठ मिनट में पूरा हो सकता है।
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता श्रीकृष्ण ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए डिमांड भेजी गई है। इसी महीने सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
======
फोटो-18 मोहम्मदाबाद-जहानगंज मार्ग पर हुए गड्ढे। संवाद
क्षतिग्रस्त मार्ग पर आसान नहीं है सफर
मोहम्मदाबाद। कस्बे से जहानगंज की ओर जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को सफर में काफी दिक्कत होती है। सड़क की मरम्मत करवाने और पैचिंग कराने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है। इस मार्ग से रोजाना करीब पांच हजार से अधिक लोग सफर करते हैं।