Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   many cooperatives still empty handed

Farrukhabad News: भरपूर डीएपी के दावे, कई समितियां फिर भी खाली

Wed, 04 Nov 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
many cooperatives still empty handed
फर्रुखाबाद। लगातार डीएपी की रैक आने से भरपूर उपलब्धता के दावे किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कई सहकारी समितियों पर खाद नहीं है। किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को भी समितियों पर कहीं ताले लगे मिले, तो कहीं पॉस मशीन की गड़बड़ी से खाद वितरण बंद मिला।
विज्ञापन


जिले के प्रभारी व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सहकारी समितियों के उर्वरक से खाली न होने देने के आदेश दिए थे। दूसरे दिन ही आदेश हवा-हवाई साबित होते दिखे। लगातार आईं चार रैक से करीब 14000 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। इसके बावजूद सहकारी समितियों पर डीएपी की कमी नजर आ रही है।
विज्ञापन

पॉस मशीन में खराबी से खाद वितरण न हो सका
फोटो- सहकारी समिति मदनपुर में पसरा सन्नाटा। संवाद
मोहम्मदाबाद। साधन सहकारी समिति मदनपुर में मंगलवार को खाद का वितरण नहीं किया गया। सचिव कृष्ण पाल सिंह समिति पर मौजूद नहीं थे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुन्नू सिंह वहां मिले। उन्होंने बताया कि सचिव बैंक में रुपये जमा करने गए हैं। पॉस मशीन खराब होने से खाद वितरित नहीं की गई। स्टॉक में उपलब्ध खाद की उन्हें जानकारी नहीं है। मदनपुर निवासी विनोद कुमार व गजियापुर निवासी नरेश को बिना खाद के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी समिति धीरपुर में सचिव सुरेंद्र सिंह खाद वितरण करते मिले। किसान सुरेंद्र पाल सिंह, सुशील कुमार, जगपाल व सचिन ने बताया कि डीएपी न मिलने से एनपीके लेकर जा रहे हैं। गोदाम में 276 बोरी यूरिया व 328 बोरी एनपीके मौजूद बताई गई। सहकारी समिति खिमसेपुर में 470 बोरी डीएपी, 340 बोरी एनपीके तथा 650 बोरी यूरिया मौजूद थी। यहां पाॅस मशीन के धीमी गति से चलने से धीरे-धीरे वितरण किया गया।
-----------------
तीन दिन डीएपी का वितरण, अब समितियां फिर खाली
नवाबगंज। सहकारी समिति कनासी में 30 अक्तूबर को 18 टन डीएपी भेजी गई। दो नवंबर तक वितरित हो गई। सचिव वीर सिंह ने बताया कि 20 टन डीएपी की डिमांड चेक लगा दी गई है। सहकारी समिति मंझना के सचिव सत्य प्रकाश ने बताया कि 30 अक्तूबर को 18 टन डीएपी मिली थी जो दो नवंबर को ही समाप्त हो गई। एनपीके उपलब्ध है। रेट महंगा होने से किसान नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को ही 20 टन डीएपी के लिए चेक लगाई गई है। पीसीएफ गोदाम मंझना के प्रभारी सोनू शुक्ला ने बताया कि उनके पास करीब 10 लाख की एनपीके उपलब्ध है। डीएपी का आवंटन नहीं किया गया। मांगपत्र भेजा जा चुका है।
------

कहीं ताले तो कहीं खाद वितरण बंद
अमृतपुर। सहकारी समिति बदनपुर में मंगलवार को ताला लगा था। समिति के बाहर 130 बोरी डीएपी व 100 बोरी एनपीके की जानकारी के साथ पॉस मशीन काम न करने का नोटिस चस्पा था। इससे वहां डीएपी लेने आए बदनपुर निवासी रामजी लाल व अजीत, जबकि कनकापुर निवासी महादेव को बिना खाद के ही मायूस लौटना पड़ा। गांव गांधी स्थित समिति पर चौकीदार अनंतराम मौजूद थे लेकिन खाद वितरण बंद था। उन्होंने बताया कि सचिव बाल मुकुंद सिंह राजेपुर बैंक गए हैं। खाद वितरण न होने से गांव के कन्हैयालाल, रामसनेही समिति से मायूस होकर लौट गए। अमृतपुर, हुसैनपुर व कुबेरपुर कुतलूपुर समिति पर डीएपी उपलब्ध ही नहीं है।

-------------
रैकें आने से समितियों पर भेजने में हुई देरी
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि लगातार चार रैकें आने से परिवहन ठेकेदार के वाहन व पल्लेदार व्यस्त रहे। इससे समितियों पर खाद भेजने में कुछ देरी हुई। उन्होंने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को परिवहन ठेकेदार से वाहन बढ़वाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पॉस मशीन में कुछ देर के लिए दिक्कत आई। इससे वितरण में भी समस्या रही। डीएपी, एनपीके व यूरिया भरपूर मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed