फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Poisoning victim got treatment after half an hour

Farrukhabad News: जहरखुरान के शिकार को आधा घंटे बाद मिला इलाज

Sat, 11 Mar 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Poisoning victim got treatment after half an hour
फर्रुखाबाद। शहर के लालगेट पर पड़ा मिला जहरखुरान गिरोह के शिकार यात्री को लोहिया की इमरजेंसी में आधा घंटे बाद इलाज मिल सका। कर्मचारी बैठे बातें करते रहे और यात्री स्टेचर पर पड़ा रहा। यही नहीं इमरजेंसी में ड्यूटी डॉक्टर एक घंटे देरी से पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे बस का स्टाफ जहरखुरान गिरोह के शिकार 45 साल के यात्री को बेहोशी की हालत में लालगेट पर छोड़कर चला गया। एंबुलेंस से उसे रात आठ बजे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। फार्मासिस्ट हरिश्याम सिंह ने भर्ती करने के बाद संबंधित स्टाफ को इलाज शुरू करने के लिए कहा। संबंधित स्टाफ ने उसका इलाज शुरू नहीं किया। आधा घंटे बाद एक दूसरी महिला मृत अवस्था में आई, तो फार्मासिस्ट उसे देखने गए। पता चला कि जहरखुरान गिरोह के शिकार यात्री का इलाज शुरू नहीं हो सका था। इस पर नाराजगी जताकर उसका इलाज शुरू कराया। 30 मिनट तक यात्री बिना इलाज के ही स्ट्रेचर पर पड़ा रहा।
विज्ञापन

यही नहीं इमरजेंसी में रात आठ से सुबह आठ बजे तक की ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर भी एक घंटे देरी से रात नौ बजे के बाद अस्पताल पहुंचे। बेहोशी हालत में पहुंची एक महिला के इलाज के लिए फार्मासिस्ट ने डॉक्टर को फोन किया, तो उन्होंने कुछ देर में पहुंचने की बात कही। मगर महिला की मौत हो चुकी थी। गनीमत रही कि परिजन उसे लेकर चले गए। सीएमएस डॉ. राजकुमार ने बताया कि किसी स्टाफ ने इसकी जानकारी नहीं दी। वह इस मामले को दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed