फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Plumber dies after bike slips

बाइक फिसलने से प्लम्बर की मौत

Thu, 24 Feb 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Plumber dies after bike slips
अरूण की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। भटपुरा की ओर जा रहा प्लंबर बुधवार की शाम बाइक फिसलने से घायल हो गया। गुरुवार सुबह कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर आमिल निवासी अरुण दिवाकर (32) प्लंबर का काम करता था। वह बुधवार शाम करीब चार बजे बाइक से देवरानगढ़िया मार्ग होकर भटपुरा की ओर जा रहा था। रास्ते में गोशाला के पास अचानक अरुण की बाइक फिसल गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। अरुण हेलमेट नहीं पहने था। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस घायल को ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां हालात गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हालात नाजुक होने पर परिजन उसे कानपुर स्थित एक अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह अरुण ने दम तोड़ दिया। हादसे से पिता बृजेश कुमार, पत्नी गीता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। अरुण के दो पुत्र हैं। कानपुर में ही अरुण के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद देर रात उसका शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed