{"_id":"6564e6b8340b2f9f0e0944f4","slug":"players-won-23-medals-in-karate-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-5550-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कराटे में खिलाड़ियों ने 23 पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कराटे में खिलाड़ियों ने 23 पदक जीते
विज्ञापन
कमालगंज। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 23 पदक जीतकर सफलता का परचम फहराया। इनमें आठ स्वर्ण, नौ रजत व छह कांस्य पदक शामिल हैं।
पुणे के टीवीएस स्पोर्ट्स स्टेडियम में 22-23 नवंबर को आयोजित प्रथम ओपन कराटे चैंपियनशिप में जिले के 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कमालगंज के प्रतापनगर मोहल्ला निवासी सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहगढ़ की छात्रा छाया गुप्ता ने 40 से 45 भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। कराटे कोच मोहित कुमार व मनोज राजपूत ने बताया कि जापान यामा बुकि सितो रियू कराटे डू एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में करन, सुखराम, धीरेंद्र, साहिल, अंकित, आशीष, अंकुर को भी स्वर्ण पदक मिला।
आकाश, आरव, सोनू, सूरज, विपिन, मोहित, राधाकिशन, विवेक गौतम व अमित को रजत पदक हासिल हुआ। अंकुल, अजीत, गौरव, प्रिंस, आशीष, आकाश को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता में श्रीलंका, नेपाल व अन्य देशों के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।