{"_id":"67bcb21a5c724b395f035945","slug":"players-put-in-all-their-efforts-to-win-in-sports-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-121095-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खेलकूद में जीत के लिए खिलाड़ियों ने लगाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खेलकूद में जीत के लिए खिलाड़ियों ने लगाया दम
Mon, 24 Feb 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में डिश फेंकता छात्र।
- फोटो : खेलकूद प्रतियोगिता में डिश फेंकता छात्र।
फर्रुखाबाद। डीएन डिग्री कॉलेज में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। जीत हासिल करने के लिए खिलाड़ी जोर-आजमाइश करते दिखे। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
10 हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. शिल्पी सिंह व विशिष्ट अतिथि डॉ. सीडी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दौड़ में राजमकल प्रथम, नारायण वर्मा द्वितीय, अर्पित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिसकस थ्रो छात्र वर्ग में यशवर्धन चौहान, मुकुल कुमार, ऋषभ यादव व डिसकस थ्रो छात्रा वर्ग में अंशिका पाल, आरती और दिव्या कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।
विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि के साथ ही प्राचार्य डॉ. मनोज गर्ग आदि ने प्रमाण पत्र व शील्ड देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एचएसएन गुप्ता व विनय कुमार बाथम ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. राम नरेश सिंह, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. मुकेश सिंह राठौर, सत्येंद्र कुमार, डॉ. आलोक कुमार सिंह, रामभान सिंह सेंगर, वीरभान सिंह, प्रियांशु सिन्हा, अनामिका मिश्रा, डॉ. केएम सचदेवा व डॉ. आलोक कुमार सिंह आदि रहे।