फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A fierce battle for medals among 20 schools.

Farrukhabad News: 20 विद्यालयों के बीच पदकों की जोरदार जंग

Sun, 20 Sep 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
A fierce battle for medals among 20 schools.
फर्रुखाबाद। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में शनिवार को जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। जिले के 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने किक, पंच, ब्लॉक और काउंटर अटैक जैसी तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा सचिव अतुल दास ने किया। अंतरराष्ट्रीय रेफरी सुशांत गुप्ता मुख्य निर्णायक रहे। बालकों के अंडर-17 वर्ग के 45 किग्रा में करमजीत सिंह पाल प्रथम, कृष्णा कुशवाह द्वितीय और सचिन तृतीय रहे। 48 किग्रा में चेतन आर्या, 51 किग्रा में कृष्णा परिहार, 55 किग्रा में अगस्त, 59 किग्रा में हिमांशु और 36 किग्रा में रिशू राजपूत ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

51 किग्रा में सुमित को रजत, जबकि 55 किग्रा में शौर्य शाक्य को रजत और आदित्य को कांस्य पदक मिला। अन्य मुकाबलों में 68 किग्रा में देवांश ने स्वर्ण और अर्पित सिंह ने रजत, 73 किग्रा में अजहर मोहम्मद तथा 78 किग्रा में धर्मवीर विजेता रहे। 35 किग्रा में आकाश अग्निहोत्री, 38 किग्रा में अर्पित ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

41 किग्रा में प्रियांशु प्रथम, मयंक पाल द्वितीय और दीपांशु पाल तृतीय रहे। अंडर-14 में 27 किग्रा में नितिन, 28 किग्रा में आदित्य बाथम, 21 किग्रा में दिव्यांशु और 42 किग्रा में अर्पित पाल विजेता रहे। 41 किग्रा में आरुष पाल प्रथम, ध्रुव कश्यप द्वितीय और सौरभ तृतीय रहे। अंडर-19 के 68 किग्रा में अबीबुल बशर और 78 किग्रा में महावीर सिंह ने स्वर्ण जीता।
बालिकाओं ने भी दिखाया कमाल
बालिकाओं के अंडर-14 वर्ग में 32 किग्रा में सौम्या, 38 किग्रा में वैष्णवी और 38 किग्रा से अधिक में प्रांजलि सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। 38 किग्रा में दिव्यांशी को रजत और आस्था को कांस्य, जबकि अधिक भार वर्ग में दिव्यांशी राठौर को रजत और तेजस्वनी को कांस्य पदक मिला।
अंडर-17 वर्ग में 49 किग्रा में अंशिका शाक्य, 55 किग्रा में अनुष्का, 50 किग्रा में आकांक्षा, 63 किग्रा में संस्कृति और 68 किग्रा में साक्षी अग्निहोत्री ने स्वर्ण पदक जीते। 52 किग्रा में वैष्णवी प्रथम और नेहा द्वितीय रहीं। अंडर-38 किग्रा में दिव्यांशी ने स्वर्ण और दिव्यांशी राजपूत ने रजत हासिल किया।
42 किग्रा में भूमि सिंह ने कृतिका सिंह को हराकर स्वर्ण, 44 किग्रा में स्वाती राजपूत और 46 किग्रा में कशिश विजेता रहीं। अंडर-19 के 42 किग्रा में सुमन ने स्वर्ण पदक जीता। समापन समारोह में प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।

विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका आरती यादव ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी 24 सितंबर को होने वाली मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला ताइक्वांडो सचिव अजय प्रताप के साथ आदित्य राठौर, राशिका यादव, अर्जुन सिंह, निकिता दुबे, रूबी और सागर दिवाकर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed