फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   PK Tim Lewis of the worker's complaint

टीम पीके से कार्यकर्ता ने की लुईस की शिकायत

Wed, 18 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 18 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
PK Tim Lewis of the worker's complaint
indian national congress

फर्रुखाबाद। मिशन-2017 चुनाव की तैयारी के लिए शहर में डेरा डाले टीम पीके से बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ने पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद पर बिल्डिंग मैटेरियल का रुपया न दिए जाने की शिकायत की। जिलाध्यक्ष और महामंत्री ने कार्यकर्ता को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, टीम के सामने दलित वोटरों की समस्याएं उठाई गईं।

विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित अनंत सभागार में टीम पीके के शिवेंद्र तिवारी और शिवेंद्र विक्रम सिंह ने वर्ष 2012 व 2014 में पार्टी की हार के कारणों और 2017 में पार्टी कैसे जीते। इस पर कार्यकर्ताओं की राय ली।
विज्ञापन


एससी/एसटी के शहर अध्यक्ष सत्येंद्र सत्यार्थी ने दलित वोटरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस दलितों की समस्याओं को नहीं सुनती है। इस दौरान गुड्डू कुरैशी ने टीम पीके के सदस्यों से शिकायत करते हुए कहा कि वह एक दशक से पार्टी से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 साल पहले जाकिर हुसैन ट्रस्ट के भवन के निर्माण को लेकर लुईस खुर्शीद ने उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से सरिया, सीमेंट आदि लिया था, जिसका भुगतान आज तक नहीं किया गया। यह सुनते ही जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा और महामंत्री डॉ. दिनेशचंद्र अग्निहोत्री ने समझाते हुए कहा कि यह मामला पार्टी स्तर का है।


टीम पीके जीत व हार के कारणों का पता लगाने आई है। किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया। शहर अध्यक्ष शुभम तिवारी ने भी अपने सुझाव दिए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र यादव, राकेश सगर, देवाशीष तिवारी, दीप्ति, इमरान अंसारी, सीता मिश्र, जीतू मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed