{"_id":"664f9e27a8cd20d9bb0ef4a7","slug":"pit-digging-work-completed-operation-of-two-trains-started-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102990-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गड्ढा खोदाई का काम पूरा, दो ट्रेनों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गड्ढा खोदाई का काम पूरा, दो ट्रेनों का संचालन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अमृत भारत स्टेशन योजना में चयन के बाद स्वचलित सीढि़यों के लिए दो स्थानों पर गड्ढा खोदाई का काम पूरा कर लिया गया है। रेलवे ने फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ के बीच स्थगित चल रही दो ट्रेनों का स्थानीय स्टेशन से संचालन शुरू कर दिया है।
रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा के लिए शानदार प्रतीक्षालय, पार्किंग, दो मंजिला भवन, स्वचलित सीढि़यां, लाइटिंग आदि का काम चल रहा है। फिलहाल मुख्य भवन और स्वचलित सीढि़यों के निर्माण में तेजी आई है। स्वचलित सीढि़यों के लिए दो व तीन नंबर प्लेटफार्म पर बने यात्री शेड को हटा दिया गया है। इसके बाद फाउंडेशन का गड्ढा खोदाई का काम पूरा हो गया। एक नंबर प्लेटफार्म के उत्तरी ओर गड्ढा खोदाई के बाद लोहा का जाल डालने का काम पूरा कर लिया गया है।
भवन निर्माण होने से मुख्य गेट को बंद कर यात्रियों को जीआरपी थाने के सामने से प्लेटफार्म पर पहुंचने का रास्ता बनाया गया है। स्टेशन पर बने वाहन स्टैंड को भी खत्म कर दिया गया। इससे यात्रियों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्टेशन के दो व तीन नंबर प्लेटफार्म का यात्री शेड हटाने का काम शुरू होने पर सात मई से दोनों प्लेटफार्म पर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। इससे गाड़ी संख्या 05350 फर्रुखाबाद-कासगंज की खाली रैक फतेहगढ़ में रोकी जा रही थी। अब इस ट्रेन का पूर्व की तरह गुरुवार से स्थानीय स्टेशन से संचालन शुरू कर दिया गया। इसी तरह फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज के बीच चल रही गाड़़ी संख्या 05344 आठ से 22 मई तक फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ स्टेशनों के बीच निरस्त चल रही थी। इस ट्रेन का भी गुरुवार से पहले की तरह फर्रुखाबाद से संचालन शुरू कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य ने बताया कि दोनों ही ट्रेनें पूर्व की तरह स्थानीय स्टेशन से चलना शुरू हो गई हैं।