फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Piku ward remained without staff nurse for six hours, children leave

Farrukhabad News: छह घंटे बिना स्टाफ नर्स रहा पीकू वार्ड, बच्चों की छुट्टी

Wed, 31 Jul 2024 03:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Piku ward remained without staff nurse for six hours, children leave
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल के कर्मचारी निरंकुश हैं। पीकू वार्ड में ड्यूटी स्टाफ नर्स के बिना सूचना ड्यूटी न पहुंचने से भर्ती बच्चे लावारिस रहे। रात की ड्यूटी करने वाली स्टाफ नर्स ने बच्चों की छुट्टी हो जाने की बात कही तो गुस्साए परिजन इमरजेंसी पहुंच गए। देर रात तक समस्या समाधान न होने पर परिजनों ने बच्चे न ले जाने की बात कह दी।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए पीकू वार्ड में अतिरिक्त सुविधाएं हैं। सोमवार को वार्ड में पांच बच्चे भर्ती थे। इन दिनों दोपहर दो से रात आठ बजे की शिफ्ट में स्टाफ नर्स मीरा और खुशबू की ड्यूटी रहती है। खुशबू डेऑफ की वजह से नहीं आईं, जबकि मीरा बिना बताए ड्यूटी से गायब हो गईं। ड्यूटी डॉ. अनूप दीक्षित ने कटरा बू अली खां निवासी फूल मियां की छह माह की पुत्री अनन्या, अमेठी कोहना के वसीम का छह माह का पुत्र असद, उलियापुर के संजय का पुत्र मोहित (11) और गढ़ी अशरफ अली के अजीत की पुत्री अंशिका (12) को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी गईं। रात आठ बजे दूसरी शिफ्ट की ड्यूटी पर आई स्टाफ नर्स ने परिजनों को छुट्टी की बात बताई तो वे आक्रोशित हो गए। सभी परिजन एकत्रित होकर इमरजेंसी पहुंच गए। उन्होंने बताया की सोमवार सुबह तक डॉक्टर भर्ती रहने की बात कहते रहे। अचानक छुट्टी कर दी, जबकि बच्चों की तबियत खराब है। कोई समाधान न होने पर उन्होंने सीएमएस और सीएमओ से फोन वार्ता की। इसके बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर परिजनों ने कहा कि वह किसी कीमत पर बच्चों को नही ले जाएंगे। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया की इसकी जानकारी नहीं मिली है। यदि बच्चे सही होंगे तभी छुट्टी की होगी। गंभीर बच्चों को रेफर करना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

आज शाम बंद हो जाएगा पीकू वार्ड

फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड में बच्चों को इलाज मिल रहा था। इसमें लगा स्टाफ कोविड कर्मचारी थे। बुधवार 31 जुलाई को अनुबंध समाप्त हो रहा है। लिहाजा कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आएंगे। ऐसे में बच्चों को अस्पताल में इलाज मिलना मुश्किल होगा। इमरजेंसी में बच्चा वार्ड है। मगर स्टाफ अन्य मरीजों के इलाज में ही दिक्क़त दे रहे हैं। सीएमएस ने बताया की बच्चे वार्ड में भर्ती होंगे। गंभीर होने पर रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed