फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Picking flames burning transformer

धू-धूकर जल उठा ट्रांसफार्मर

Fri, 20 May 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Fri, 20 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Picking flames burning transformer
धू-धूकर जलता ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला
 ट्रांसफार्मर में लगी आग ने कोल्ड स्टोरेज मालिक के बाहरी हिस्से में बने कमरे को भी चपेट में ले लिया। कमरे में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला लोहाई रोड निवासी कोल्ड स्टोरेज मालिक दिनेश अग्रवाल के घर के बाहर दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। इनमें से एक से मोहल्ला खतराना तो दूसरे से लोहाई रोड की बिजली सप्लाई होती है। बुधवार रात करीब 12.30 बजे इन ट्रांसफार्मरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे आसपास के लोग सड़कों पर आ गए।
विज्ञापन


देखते ही देखते बंच लाइनें टूटकर नीचे गिरने लगीं। इससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान दिनेश अग्रवाल के बाहरी हिस्से में बने कमरे में भी आग लग गई। स्थानीय लोगों ने दिनेश अग्रवाल के घर पहुंचकर जैसे-तैसे उन्हें परिजनों समेत बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल देवेंद्र शर्मा, सीओ सिटी लेखराज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आग से दिनेश अग्रवाल के कमरे में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशकत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों ट्रांसफर्मर भी जल गए। दिनेश अग्रवाल ने बताया कि आग से उनका करीब 3 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed