{"_id":"5da085f78ebc3e93b85d2b00","slug":"pharmacists-were-out-of-work-for-two-hours-in-lohia-farrukhabad-news-knp5189143141","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया में दो घंटे कार्य से विरत रहे फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया में दो घंटे कार्य से विरत रहे फार्मासिस्ट
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल गेट पर प्रदर्शन करते फार्मासिस्ट।
- फोटो : FARRUKHABAD
डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल के आवासीय परिसर में फार्मासिस्ट गरिमा सचान के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा न होने पर फार्मासिस्ट दूसरे दिन भी दो घंटे कार्य से विरत रहे। उन्होंने गेट मीटिंग कर जोरदार नारेबाजी की। कहा कि यदि चोरी का खुलासा नहीं हुआ, तो 14 अक्तूबर सोमवार को जिले भर के फार्मासिस्ट हड़ताल पर चले जाएंगे।
लोहिया अस्पताल के आवासीय परिसर में रह रही फार्मासिस्ट गरिमा सचान के घर में तीन माह पहले दिनदहाडे़ ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी हो गई थी। इस दिन दो अन्य मकानों के भी ताले तोड़े गए थे, लेकिन उसमें से चोर कुछ ले नहीं जा सके। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था। बावजूद इसके अभी तक चोरी का खुलासा न होने से वह परेशान थीं।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले एसपी, डीएम को भी लिखित पत्र दिया गया, लेकिन कोतवाली पुलिस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इससे आहत फार्मासिस्टों ने सांकेतिक दो घंटे का तीन दिन का कार्य बहिष्कार और फिर 14 अक्तूबर को जिले भर में हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया था।
विज्ञापन
इसी के तहत शुक्रवार को फार्मासिस्ट ने गेटमीटिंग करके सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, पंकज शुक्ला, अरुण कटियार, अभिषेक शुक्ला, सचिन द्विवेदी, गरिमा सचान, उमा कटियार, मंजू शाक्य, सुधाकांत मिश्रा, रीता मिश्रा, अरविंद प्रजापति, प्रवीन आदि मौजद रहे।