{"_id":"66df5b989d33443de60979b4","slug":"pharmacist-relieved-from-chc-action-decided-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-115361-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फार्मासिस्ट सीएचसी से कार्यमुक्त, कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फार्मासिस्ट सीएचसी से कार्यमुक्त, कार्रवाई तय
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सांसद के निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में मिली एक्सपायरी दवाओं की सोमवार को कमेटी के अधिकारियों ने जांच की। इसमें लापरवाही का मामला खुलकर सामने आ गया है। फार्मासिस्ट को सीएचसी से कार्यमुक्त कर दिया गया। इससे कार्रवाई भी तय मानी जा रही है।
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने तीन सितंबर को सीएचसी बरौन का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में गंदगी की भरमार होने के साथ बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं भरी मिली थीं। इसमें वर्ष 2020 से लेकर अब तक बड़ी मात्रा में एक्सपायर इंजेक्शन, जांच किट व अन्य महंगी दवाएं शामिल थीं। सांसद की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की।
इससे पहले सांसद की सूचना मिलने के बाद एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने उसी दिन जांच की तो लापरवाही सामने आने पर उन्होंने फार्मासिस्ट व सफाई कर्मी के निलंबन की संस्तुत व सीएचसी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। सोमवार को जांच कमेटी में शामिल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम व डॉ.सर्वेश यादव सीएचसी बरौन पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने अस्पताल में मिली सभी एक्सपायरी दवाएं सील कराईं। सूत्रों के मुताबिक खेल के चलते कारपोरेशन से ही खपत से अधिक दवाओं की आपूर्ति की जा रही है। इसमें कई दवाओं की एक्सपायरी तिथि भी चार से छह महीने ही शेष होती है। जांच के दौरान सीएचसी के स्टोर में कई दवाएं ऐसी भंडारित हैं जो दिसंबर में ही एक्सपायर हो जाएंगी। अभी यह दवाएं वितरण काउंटर तक नहीं पहुंची हैं।
स्टोर में बाहरी व्यक्तियों के काम करने व एक्सपायरी दवाओं की निगरानी में लापरवाही का भी मामला सामने आया है। इस बात पर भी सवाल उठा कि मरीजों को तीन से पांच दिन की पर्याप्त दवाएं भी नहीं दी जा रही हैं।
एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बताया फार्मासिस्ट संजीव शाक्य को सीएचसी से कार्यमुक्त कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।