फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shop destroyed by fireworks explosion

Farrukhabad News: आतिशबाजी में धमाके से दुकान ध्वस्त

Fri, 02 Oct 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Shop destroyed by fireworks explosion
शमसाबाद। रोशनाबाद मार्ग पर मोहल्ला लाड़मपुर दोयम क्षेत्र में मक्की साहब दरगाह के सामने खेत में बृहस्पतिवार दोपहर में आतिशबाजी की बंद दुकान में तेज धमाका हो गया। इससे दुकान ध्वस्त हो गई। पास की नर्सरी में काम कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। लकड़ी का गेट टूटकर करीब 200 फीट दूर नर्सरी में जाकर गिरा। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी शफरुद्दीन की आतिशबाजी की पक्की दुकान थी। दुकान में आतिशबाजी के साथ बारूद और अग्निशमन सिलिंडर रखे थे। दोपहर 2.10 बजे अचानक तेज धमाके के साथ दुकान जमीदोज हो गई। ईंटें व दरवाजा दूर जा गिरा। नर्सरी कर्मियों ने शफरुद्दीन और राहगीरों ने थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कायमगंज एसडीएम अभिषेक वर्मा, सीओ अजय वर्मा, फॉरेंसिक और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि घटना के समय काम नहीं चल रहा था। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि दुकान जुलाई से बंद थी। शफरुद्दीन का लाइसेंस 31 मार्च 2027 तक वैध है। उसे 25 किलो बारूद रखने की अनुमति है। दुकान में शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले आतिशबाजी तैयार की जाती है। धमाके के कारणों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैजबाग व ललौर की दुकानों का निरीक्षण
घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम कायमगंज अभिषेक वर्मा और सीओ अजय वर्मा फैजबाग और ललौर स्थित आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने दुकानों के लाइसेंस देखे और भंडारण की स्थिति परखी। यही नहीं आग बुझाने के पर्याप्त साधनों के बारे में भी जानकारी ली। निर्देश दिए कि आग बुझाने के सभी संसाधन होने चाहिए। कोई भी अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिले में रोशनी वाली आतिशबाजी बनाने का ही है लाइसेंस
जनपद में आवाज वाली आतिशबाजी बनाने का एक भी लाइसेंस नहीं है। जो लाइसेंस दिए गए हैं वह सिर्फ रोशनी वाली आतिशबाजी ही बना सकते हैं। पर जिस तरह धमाका हुआ है उससे आशंका जताई जा रही है रोशनी वाली आतिशबाजी की आड़ में आवाज वाली बनाई जाती है। इसी का नतीजा है कि इस धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी दुकान ध्वस्त हो गई। सूत्र बताते हैं कि जनपद में अन्य स्थानों पर ही रोशनी वाली आतिशबाजी की आड़ में दैमार व अन्य आतिशबाजी बनाई जा रही है।
घटना की टाइमलाइन
दुकान में विस्फोट- 2.10 बजे
-आसपास पहुंचे लोग- 2.15 बजे
-थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे- 2.25 बजे
-सीओ कायमगंज पहुंचे -2.50 बजे
-एसडीएम कायमगंज पहुंचे- 3.00 बजे
-फायर ब्रिगेड पहुंची- 3.25 बजे

वर्जन
विस्फोट स्थल पर फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। वहां से जांच रिपोर्ट आने पर ही सही स्थिति का पता चल सकेगा। घटनास्थल को फिलहाल सील कर दिया गया है। -अजय वर्मा, सीओ कायमगंज
वर्जन
- विस्फोट के कई कारण हो सकते हैं। एक किलो मिक्स बारूद टंगी थी। उसके गिरने से भी विस्फोट हो सकता है। नमी व गर्मी से भी घटना हो सकती है। फॉरेंसिक टीम की जांच में सत्यता सामने आएगी। -प्रांशु अवस्थी, प्रभारी एफएसओ

खिमसेपुर की घटना को याद कर सिहर उठते हैं लोग
मकान जमींदोज होने के साथ हिल गए थे आसपास के मकान
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। जिले में आतिशबाजी की दुकानों में विस्फोट की शमसाबाद वाली घटना कोई नई नहीं हैं। 14 साल पहले मोहम्मदाबाद के गांव खिमसेपुर में हुए धमाके की याद लोग भुला नहीं पा रहे हैं। इसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। अवैध रूप से चल रहे धंधा में पूरा मकान जमींदोज और आसपास के भवन हिल गए थे। मकान का मलबा व शवों के टुकड़े 300 मीटर दूर तक बिखरे मिले थे।
वर्ष 2012 में खिमसेपुर गांव था। यहां अनीस के अवैध तरीके से आतिशबाजी बनाने का काम करते थे। घटना के दिन दोपहर में महिलाएं व अन्य लोग घर में थे। अनीस और अन्य पुरुष बाहर थे। परिवार की एक महिला बाहर सूख रही आतिशबाजी को बोरी में भरकर अंदर रखने जा रही थी। बोरी हाथ से छूटते ही तेज धमाका हो गया था। इसके बाद अन्य आतिशबाजी में हुए विस्फोट में पूरा पक्का मकान ध्वस्त हो गया। मकान के अंदर सभी छह लोगों की मौत हो गई थी। एक शव 150 मीटर दूर जा गिरा था। शरीर के अंग और मकान का मलबा 300 मीटर दूर जा गिरा था। अनीस के परिवार के नस्सू खान, शरीफ खान, कल्लू खान को जेल भेजा गया था, जबकि अनीस फरार होने से पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसके बाद ही वह जेल गया था।
पहले हो चुकीं यह घटनाएं
-अक्तूबर 2025 में कायमगंज इलाके में चलती बाइक पर अवैध पटाखों से भरा बैग फटने या बाइक फिसलने से हुए जोरदार धमाके में दो लोगों की मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था।

-नवंबर 2023 में शमसाबाद थाना क्षेत्र में एक आतिशबाजी की दुकान में तेज धमाका हुआ था। इससे दुकान का टिन शेड दूर जा गिरा था। ग्रामीणों में दहशत व खलबली मच गई थी।
-अक्तूबर 2012 में फतेहगढ़ के हाथीखान में भी आतिशबाजी में धमाका होने से मकान का लिंटर ढह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed