{"_id":"6abeb3799be8909bcb0b15f8","slug":"building-foundation-lower-than-the-road-level-waterlogging-in-the-premises-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-149427-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: उत्सव भवन का फाउंडेशन सड़क से नीचा, परिसर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: उत्सव भवन का फाउंडेशन सड़क से नीचा, परिसर में जलभराव
विज्ञापन
फोटो-13 निर्माणाधीन भवन परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद
मोहम्मदाबाद। विकासखंड की ग्राम पंचायत मौधा में 1 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से बन रहा उत्सव भवन बारिश में जलभराव की चपेट में आ गया है। करीब तीन बीघा भूमि पर बन रहे इस भवन का फाउंडेशन सड़क से काफी नीचे है। इससे पूरा परिसर पानी से लबालब हो गया है। निर्माण की गुणवत्ता और भविष्य में भवन के उपयोग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उत्सव भवन के पीछे एक नाला है जो बरसात में उफनाने लगता है। आसपास के पानी की निकासी भी पर्याप्त नहीं है। भवन की बाउंड्रीवॉल का निर्माण पूरा हो चुका है। अभी करीब 15 फीसदी निर्माण कार्य ही संपन्न हुआ है। 24 अप्रैल को भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने जिलाधिकारी अंकुर लाठर और मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ की मौजूदगी में भूमि पूजन किया था।
ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण पूरा होने से पहले फाउंडेशन की ऊंचाई बढ़ाई जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था हो। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसा न होने पर भविष्य में भी परिसर में पानी भर सकता है। पंचायती राज विभाग के कंसल्टिंग जेई रूबी ने बताया कि सड़क से दो फीट ऊंचाई पर निर्माण का प्रस्ताव पहले अस्वीकृत हुआ था, पर वर्तमान कार्य स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार हो रहा है। बताया कि निर्माणाधीन भवन से पंपिंग सेट से पानी निकाल दिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य फिर से शुरू होगा।