फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Patients at Lohia Hospital

लोहिया अस्पताल में उमड़े मरीज

Tue, 06 Mar 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Patients at Lohia Hospital
patients in queue - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
होली का त्योहार खत्म होने के बाद लोहिया अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले दिखाने की होड़ में मरीज आपस में झगड़ गए। लोगों ने मरीजों को जैसे-तैसे शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार को डा. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में 1400 मरीजों ने नए पर्चे बनवाए। मरीजों को देखने के लिए फिजीशियन डा.अशोक कुमार, सर्जन डा.गौरव मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डा.राजेश तिवारी, हृदय रोग विशेषज्ञ डा.मनोज पांडेय व डा.एसपी सिंह ने मरीजों को देखा। मरीजों की भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की कोई अलग से तैनाती नहीं की थी। डा.राजेश तिवारी के कमरे में मरीजों की भीड़ बढ़ी तो उन्होंने मरीजों से पहले बाहर निकलने को कहा। पांच मिनट तक डा.राजेश तिवारी मरीजों को बाहर निकलने के लिए कहते रहे लेकिन मरीजों ने उनकी एक न सुनी। कमोवेश ऐसा ही कुछ हाल सर्जन के कक्ष के बाहर था। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.बीके दुबे मरीजों का प्लास्टर करने में व्यस्त रहे। वहीं डा.पंकज शुक्ला व डा.विवेक सक्सेना के कमरों में ताला लटकता रहा। पर्चा काउंटर पर पहले पर्चा बनवाने को मरीजों में मुहांचाही होती रही। वाहन स्टैंड पर किसी की तैनाती न होने के चलते अस्पताल परिसर में ही वाहनों का जखीरा लगा रहा। वहीं दवा लेेने के लिए मरीजों की लंबी कतारें दवाखाने के बाहर लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed