{"_id":"643d94a470faec5a510e35d4","slug":"passenger-misbehaved-with-tt-beat-constable-farrukhabad-news-c-12-1-185985-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: यात्री ने टीटी से की अभद्रता, सिपाही को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: यात्री ने टीटी से की अभद्रता, सिपाही को पीटा
Tue, 18 Apr 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कालिंदी एक्सप्रेस पर चेकिंग के दौरान एक यात्री ने टीटी से अभद्रता कर दी। सूचना पर पहुंचे जीआरपी के सिपाही को मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सोमवार को कालिंदी एक्सप्रेस फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। उसी दौरान वहां मौजूद एक टीटी ने यात्री से टिकट मांगी। वह नहीं दिखा सका। जुर्माना के लिए कहने पर वह दबंगई दिखाने लगा। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे चौकी के सिपाही पहुंच गए। उसे समझाने का प्रयास किया, तो वह सिपाहियों को गाली देने लगा। जब ट्रेन से उतारा, तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इससे यात्री के चेहरे पर काफी चोटें आईं तथा वर्दी भी फट गई।
इसके बाद यात्री को कब्जे में ले लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित (32) निवासी छिबरामऊ, कन्नौज बताया। जीआरपी थाने में आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और सात क्रिमिनल लॉ एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कयिा, जहां से जेल भेज दिया गया।