{"_id":"607883d48ebc3ec5446dd0de","slug":"panchayat-farrukhabad-news-knp623688049","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ के कक्ष में चार लोग ही कर सकेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ के कक्ष में चार लोग ही कर सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन
नामांकन की तैयारी का सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण करते एडीएम। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के लिए आरओ कक्ष में प्रत्याशी व प्रस्तावक सहित चार लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। गुरुवार को एडीएम ने कलक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कचहरी रोड पर कलक्ट्रेट के दोनों ओर भीड़ रोकने के लिए बैरियर लगाने के निर्देश दिए।
पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 17 अप्रैल से नामांकनपत्र दाखिल किए जाएंगेे। जिला पंचायत सदस्य का नामांकन कलक्ट्रेट परिसर स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में दाखिल होगा। इसकी तैयारी के लिए एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने आरओ सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सीओ सिटी नितेश सिंह के साथ सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से लेकर कचहरी रोड तक का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क के दोनों ओर भीड़ रोकने के लिए बैरियर लगाने के निर्देश दिए।
इसमें एक बैरियर जीआईसी के निकट तिराहे पर लगेगा, जबकि दूसरा बैरियर जीजीआईसी पास लगाया जाएगा। नामांकन करने वाले दावेदारों के साथ आने वाले समर्थकों की भीड़ बैरियर पर ही रोक दी जाएगी। एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन के दौरान निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में प्रत्याशी व उसके प्रस्ताव सहित कुल चार लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। कोविड नियमों का पालन कराने के लिए भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन के लिए एसडीएम सुनील कुमार यादव को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि बीडीसी, प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन संबंधित ब्लाक कार्यालय में दाखिल होंगे। ब्लॉक स्तर पर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं।