{"_id":"68a7638e66fa9ab7dd0bc710","slug":"pakhna-chowki-incharge-beat-a-woman-and-broke-her-mobile-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-128644-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पखना चौकी इंचार्ज ने महिला को पीटा, मोबाइल तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पखना चौकी इंचार्ज ने महिला को पीटा, मोबाइल तोड़ा
Thu, 21 Aug 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर पखना चौकी इंचार्ज की शिकायत की। महिला ने पखना चौकी इंचार्ज पर मारपीट करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बीघामऊ निवासी प्रियंका देवी पत्नी सोमवीर ने दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी व उसकी बहन की शादी एक ही घर में हुई है। तीन अगस्त को बहन व उसके बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। प्रियंका देवी ने इसकी शिकायत पखना चौकी में की। कार्रवाई न होने पर वह पखना चौकी गई तो चौकी इंचार्ज ने उसे गाली-गलौज कर भगा दिया। प्रियंका ने आरोप लगाया कि पखना चौकी इंचार्ज उसके घर आए और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।
विरोध करने पर चौकी इंचार्ज ने उसके थप्पड़ जड़ दिए। जब वह वीडियो बनाने लगी तो उन्होंने उसका मोबाइल तोड़ दिया। चौकी इंचार्ज ने धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की अंजाम बुरा होगा। पखना चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह ने बताया कि गोबर डालने को लेकर प्रियंका का पड़ोसी से विवाद हुआ था। प्रियंका बार-बार पुलिस को फोन कर रही थीं। उन्होंने महिला से कहा कि ज्यादा फोन किए तो महिला पुलिस को बुलाकर ठीक करा देंगे। गाली-गलौज का आरोप गलत है।