फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Paddy cannot be weighed due to farmers not getting retinaPaddy cannot be weighed due to farmers not getting retina

Farrukhabad News: किसानों की रेटिना न मिलने से नहीं हो पा रही धान की तौल

Wed, 05 Nov 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 05 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Paddy cannot be weighed due to farmers not getting retinaPaddy cannot be weighed due to farmers not getting retina
फोटो-31 मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर रेटिना स्कैन करते एमआई। स्रोत: संवाद - फोटो : बहराइच में मालगोदाम रोड पर चलते वाहन के पीछे लटके लोग।
कायमगंज। समर्थन मूल्य पर धान बेचने में किसानों को इन दिनों तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर किसानों की पहचान ई-पास मशीन से आधार की रेटिना (आईरिस) स्कैनिंग के जरिए की जा रही है, लेकिन कई किसानों की रेटिना न मिलने से तौल प्रक्रिया बाधित हो रही है।



गांव गूजरपुर की किसान सत्यवती अपनी मक्का तौल कराने के बाद वेरीफिकेशन के लिए पहुंचीं, लेकिन उनकी रेटिना मशीन से मैच नहीं हुई। केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सत्यवती का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हो चुका है, जिससे आधार में दर्ज बायोमीट्रिक अपडेट न होने से मिलान नहीं हो पा रहा। काफी प्रयास के बाद एक बार वेरीफिकेशन सफल हुआ, लेकिन रिकॉर्ड कैंसिल हो गया।
विज्ञापन

ऐसी तकनीकी बाधाओं के चलते अन्य किसानों की तौल प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। मंगलवार को चौथे दिन गांव सलमेपुर दूदेमई के किसान वेदपाल का 38 क्विंटल धान तौलकर आखिरकार केंद्र की बोहनी हुई। किसानों का कहना है कि तकनीकी प्रक्रिया को आसान बनाया जाए, ताकि समय पर फसल बिक्री सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed