फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Paddy and sugarcane crops spread across the fields.

Farrukhabad News: खेतों में बिछी धान और गन्ने की फसल

Fri, 09 Oct 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Paddy and sugarcane crops spread across the fields.
अमृतपुर। गंगा व रामगंगा में आई बाढ़ की मार से अभी किसान उबर भी नहीं पाए थे कि बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश से बची-खुची फसल में भी नुकसान हो गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान, गन्ना व बाजरा की फसल खेतों में गिर गई।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में बाढ़ का पानी काफी दिनों तक खेतों में भरा रहने से पहले ही फसल नष्ट हो गई थी। कुछ गांव बाढ़ से बचे भी थे, उन गांवों में फसल लहरा रही थी। बुधवार रात तेज आंधी और बारिश ने किसानों की इस उम्मीद पर भी पानी फेर दिया। किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी धान और बाजरा की फसल तेज हवा के कारण जमीन पर बिछ गई। कई जगह गन्ने की फसल भी गिर गई।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बाढ़ के बाद बड़ी मुश्किल से बची फसल अब आंधी-पानी की चपेट में आ गई। इससे उत्पादन प्रभावित होने के साथ कटाई में भी परेशानी होगी। किसानों ने बताया कि इस बार मौसम की मार लगातार फसलों पर पड़ रही है। पहले बाढ़ से खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हुईं और अब बची फसल को आंधी-पानी ने नुकसान पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed